विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत के राजलू गढ़ी में OHE टूटी, जम्मू मेल समेत कई ट्रेनें रुकीं; करीब एक घंटे बाधित रहा रेल यातायात

Published: Fri, 25 Sep 2026 10:23 PM (IST)

राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) टूटने से शुक्रवार रात दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। ...और पढ़ें

ओएचई टूटने से थमे ट्रेनों के पहिये। जागरण

ओएचई टूटने से थमे ट्रेनों के पहिये। जागरण

HighLights

  1. राजलू गढ़ी में ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन टूटी।

  2. दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर यातायात बाधित हुआ।

  3. कई ट्रेनें फंसीं, यात्रियों को हुई असुविधा।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर राजलू गढ़ी रेलवे स्टेशन के पास ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) टूटने से शुक्रवार रात रेल यातायात बाधित हो गया।

लाइन टूटने और ट्रिपिंग होने के कारण अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। रेल यातायात बाधित होने से करीब आधा दर्जन मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन अलग अलग स्टेशनों पर खड़ी रही। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली से चलकर अंबाला जाने वाली गाड़ी संख्या 64453 पैसेंजर ट्रेन रात 8.20 बजे जब राजलू गढ़ी स्टेशन पर पहुंची, तभी ओएचई टूट गई, इससे अप लाइन पर चार पैसेंजर ट्रेनें राजलू गढ़ी, सांदल कलां, सोनीपत और हरसाना स्टेशनों पर खड़ी रही।

वहीं, सूबेदारगंज से चलकर कतरा जाने वाली जम्मू मेल को नरेला स्टेशन पर रोकना पड़ा।

डाउन लाइन पर भी ऊचाहार एक्सप्रेस और स्वराज एक्सप्रेस को गनौर और पीछे से स्टेशन पर रोकना पड़ा। यातायात बाधित होने की सूचना मिलने पर पहुंची इंजीनियरों की टीम ने ओएचई को ठीक कर ट्रेनों का परिचालन सुचारु करवाया।

तकनीकी टीम सक्रिय

ओएचई में खराबी के कारण अप डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित रहा। इस दौरान गाड़ी संख्या 14218, 64453, 64471, 64461 और 12472 समेत कई ट्रेनें प्रभावित हुईं। बाद में 12012 और 12498 ट्रेनें भी ओएचई की समस्या के कारण प्रभावित हुईं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ओएचई की खराबी को दूर करने के लिए तकनीकी टीम सक्रिय रही। ओएचई आपूर्ति बाधित होने के कारण ट्रेनों में सवार यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद से दिल्ली-मेरठ का सफर होगा मुश्किल, 18 लोकल ट्रेनें रद; 28 के प्लेटफार्म बदले

यह भी पढ़ें- झारखंड-ओडिशा समेत 5 राज्यों के रेल यात्री होंगे प्रभावित, नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते 104 ट्रेनें रद