विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेतन में देरी से परेशान एनएचएम कर्मचारियों का सोनीपत में प्रदर्शन, घेराव की चेतावनी

Published: Wed, 07 Oct 2026 06:19 PM (IST)

एनएचएम कर्मचारियों ने सोनीपत में वेतन में देरी को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा।

वेतन में देरी से परेशान एनएचएम कर्मचारियों का सोनीपत में प्रदर्शन  ( फोटो इमेज एआई जेनरेटेड )

वेतन में देरी से परेशान एनएचएम कर्मचारियों का सोनीपत में प्रदर्शन ( फोटो इमेज एआई जेनरेटेड )

HighLights

  1. एनएचएम कर्मचारियों ने सोनीपत में वेतन देरी पर विरोध प्रदर्शन किया।

  2. कर्मचारियों ने महानिदेशक को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।

  3. वेतन समस्या न सुलझने पर 23 अक्टूबर को घेराव की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों ने बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर रोष जताया।

कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सिविल सर्जन को महानिदेशक (एनएचएम) के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में हो रही देरी का जल्द समाधान कराने की मांग की।

करीब डेढ़ वर्ष से कर्मचारियों को वेतन नही मिल रहा : अमित कुमार

एनएचएम कर्मचारी संघ, सोनीपत के प्रधान अमित कुमार ने बताया कि विभाग में एसएनए पोर्टल लागू होने के बाद से कर्मचारियों को वेतन भुगतान में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ वर्ष से कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। कई कर्मचारियों को दो से छह महीने तक वेतन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा : कर्मचारी 

कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में लगातार हो रही देरी से उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संघ की ओर से अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन के माध्यम से एनएचएम कर्मचारी संघ ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही वेतन भुगतान की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचारी 23 अक्टूबर को पंचकूला स्थित महानिदेशक कार्यालय का घेराव करेंगे।

यह भी पढ़ें- सोनीपत डिपो में बढ़ेगा ई-बसों का बेड़ा, जल्द आएंगी 10 नई बसें