विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत डिपो में बढ़ेगा ई-बसों का बेड़ा, जल्द आएंगी 10 नई बसें

Published: Tue, 06 Oct 2026 08:13 PM (IST)

सोनीपत डिपो में जल्द ही 10 और नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी, जिससे इनकी कुल संख्या 25 हो जाएगी और ...और पढ़ें

सोनीपत डिपो में बढ़ेगा ई-बसों का बेड़ा, जल्द आएंगी 10 नई बसें  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

सोनीपत डिपो में बढ़ेगा ई-बसों का बेड़ा, जल्द आएंगी 10 नई बसें ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. सोनीपत डिपो में जल्द जुड़ेंगी 10 नई इलेक्ट्रिक बसें।

  2. अक्टूबर तक कुल ई-बसों की संख्या 25 तक पहुंचेगी।

  3. जाट जोशी में बनेगा मुख्य चार्जिंग स्टेशन, सुविधा बेहतर होगी।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। रोडवेज के डिपो में जल्द ही 10 और नई इलेक्ट्रिक (ई) बसें शामिल होने जा रही हैं, जिसके बाद डिपो में इनकी कुल संख्या बढ़कर 25 हो जाएंगी। अक्टूबर में पांच-पांच की खेप में इन बसों को डिपो में शामिल किया जाएगा।

सोनीपत डिपो में कुल 50 ई-बसें संचालित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन बसों में यात्रियों को वातानुकूलित (एसी) सफर के साथ-साथ मोबाइल चार्जिंग की आधुनिक सुविधाएं मिल रही हैं। हालांकि, इन अत्याधुनिक सुविधाओं के कारण यात्रियों को सामान्य रोडवेज बसों की तुलना में कुछ अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। वर्तमान में डिपो के बेड़े में 15 ई-बसें शामिल हैं, जिन्हें पांच प्रमुख रूटों पर चलाया जा रहा है।

जाट जोशी में बनेगा मुख्य चार्जिंग स्टेशन

शुरुआत में पांच ई-बसों के संचालन के लिए मुरथल स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर तीन चार्जिंग प्वाइंट तैयार किए गए थे। बाद में 10 और बसें आ जाने से चार्जिंग लोड बढ़ गया। ट्रांसफार्मर की क्षमता कम होने से मुरथल में सिर्फ एक प्वाइंट ही चल पा रहा था, जिस कारण बसों को दिल्ली और पानीपत में चार्ज करना पड़ता था। मुरथल में 12 किलोवाट के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन अब उसे बीच में ही रोक दिया गया है। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद अब पूरा फोकस सीधे जाट जोशी में निर्माणाधीन नए बस अड्डे पर कर दिया गया है।

ई-बसों का संचालन

सोनीपत डिपो में फिलहाल 15 ई-बसें सुचारू रूप से चल रही हैं। अक्टूबर में 10 नई बसें आने की उम्मीद है। संचालन और चार्जिंग में कोई बाधा न आए, इसके लिए पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।-सुरेंद्र दुग्गल, एसएस, सोनीपत बस अड्डा

रूट (Route) ई-बस संख्या (E-Bus)
दिल्ली 5
कुंडली बार्डर 5
पानीपत 3
गन्नौर मंडी 1
गोहाना 1