सोनीपत में NH-44 पर 22 से 25 सितंबर तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रात 11 से सुबह 5 बजे तक बदलेगा रूट
एनएच-44 पर कुंडली बॉर्डर के पास फुट ओवरब्रिज के काम के कारण 22 से 25 सितंबर तक रात 11 बजे ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
एनएच-44 पर कुंडली बॉर्डर के पास फुट ओवरब्रिज का काम।
22 से 25 सितंबर तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक डायवर्जन।
वाहन चालक डायवर्जन प्लान का पालन कर सहयोग करें।
संवाद सहयोगी, राई (सोनीपत)। एनएच-44 पर कुंडली बार्डर के पास फुट ओवरब्रिज-1 के एरेक्शन कार्य के चलते पुलिस की ओर से यातायात की सुचारु एवं सुरक्षित आवाजाही के लिए रात्रिकालीन डायवर्जन प्लान लागू किया गया है।
22 से 25 सितंबर तक रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लगभग 400 मीटर तक मुख्य मार्ग पर यातायात आवागमन प्रभावित रहेगा। यातायात को आवश्यकता के अनुसार निर्धारित सर्विस रोड से डायवर्ट किया जाएगा।
डायवर्जन अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती एवं आवश्यक यातायात प्रबंध किए जाएंगे। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।
डायवर्जन के हिसाब से यात्रा प्लान करने के निर्देश
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील है कि निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें तथा मौके पर यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें निर्धारित मार्गों का ही प्रयोग करें।
आमजन से अनुरोध है कि निर्माण कार्य के दौरान संभावित यातायात असुविधा को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना निर्धारित समय के अनुसार बनाएं तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सोनीपत पुलिस का सहयोग करें।
यह भी पढ़ें- लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर 25 तक रहेगा डायवर्जन, वाहन बनी से हाईवे के रास्ते जा रहे राजधानी
यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा वाले ध्यान दें! आज से बदलेगा ट्रैफिक रूट, बाउमा कॉनएक्सपो के चलते इन रास्तों पर डायवर्जन
