पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले साहित्यकार संतराम देशवाल कौन? खिलाड़ी हरविंदर सिंह ने भी मारी बाजी
Sonipat News हरियाणा के साहित्यकार संतराम देशवाल और खिलाड़ी हरविंदर सिंह को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 की घोषणा की है जिसमें 7 हस्तियों को पद्म विभूषण 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। आगे विस्तार से पढ़िए आखिर किन्हें कौन से पुरस्कार के लिए चयन किया गया है।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। सोनीपत के साहित्यकार संतराम देशवाल को पद्मश्री अवार्ड देने की घोषणा की गई है। साथ ही हरियाणा के एक और खिलाड़ी हरविंदर सिंह को भी पद्मश्री के लिए चयन किया गया।
बता दें कि केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 का एलान किया है। सूची के मुताबिक पद्म विभूषण 7, पद्म भूषण 19 और पद्म श्री पुरस्कार 113 हस्तियों को मिलेंगे।
सोनीपत के विख्यात साहित्यकार संतराम देशवाल को पद्मश्री अवार्ड के लिए चुना गया है। संतराम देशवाल दर्जनभर पुस्तकें लिख चुके हैं। उनकी साहित्य साधना को देखते हुए उन्हें आधा दर्जन से अधिक पुरस्कारों व सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
(अपने घर में किताब पढ़ते हुए साहित्यकार संतराम देशवाल। जागरण फोटो)
हरविंदर सिंह को खेल में पद्मश्री देने की घोषणा
इस साल पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले वे हरियाणा के इकलौते साहित्यकार हैं। देशवाल की अब तक 30 से अधिक किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें उनके आठ ललित निबंध संग्रह हैं। उनके अलावा कैथल के पैरालिंपियन हरविंदर सिंह को खेल में पद्मश्री देने की घोषणा की गई है। जिला झज्जर के खेड़का गुर्जर गांव में 24 अप्रैल, 1955 में जन्मे संतराम देशवाल पेशे से शिक्षक।
यह भी पढे़ं- 7 हस्तियों को पद्म विभूषण और 19 को पद्म भूषण, सूची में शेखर कपूर और साध्वी ऋतंभरा समेत इन हस्तियों के नाम
सोनीपत के सीआरए कॉलेज से बतौर हिन्दी के एसोसिएट प्रोफेसर सेवानिवृत्त हुए डा. संतराम देशवाल अध्यापन के साथ साहित्य साधना में लगे हैं। उन्हें इससे पहले जनकवि मेहर सिंह पुरस्कार-2014 से नवाजा जा चुका है। उनकी ललित निबंध लोक-आलोक और कविता संग्रह अनकहे दर्द हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के रूप में पुरस्कृत हो चुकी हैं।
सोनीपत रत्न सम्मान मिल चुका
हरियाणा साहित्य अकादमी ने पिछले साल उन्हें महाकवि सूरदास आजीवन साहित्य साधना पुरस्कार के रूप में पांच लाख रुपये की राशि प्रदान कर चुकी है। डा. देशवाल को सर्वोत्तम पत्रकारिता सम्मान, लोक शिरोमणि सम्मान, बाल मुकुंद गुप्त साहित्य सम्मान, सर्वोत्तम शिक्षक सम्मान, हिंदी सहस्त्राब्दी सम्मान, काव्य कलश सम्मान, सोनीपत रत्न सम्मान मिल चुका है।
कई पत्रिकाओं का संपादन भी किया
उन्होंने कई पत्रिकाओं का संपादन भी किया है और साहित्य अकादमी की हरिगंधा नामक प्रतिष्ठित पत्रिका का अतिथि संपादक रह चुके हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय डा. देशवाल ने मेहनत, बहुपठन के साथ-साथ गुरुजनों, बुजुर्गों, पूर्वजों के साथ साथ अपनी जीवन संगिनी डा. राजकला देशवाल को देते हैं।
यह भी पढे़ं- 113 हस्तियों को पद्मश्री; अरिजीत सिंह, आश्विन और जसपिंदर नरूला को मिला सम्मान, 30 गुमनाम नायकों के भी नाम
राजकला देशवाल को भी पांच-छह बड़े सम्मान मिल चुके हैं। सोनीपत के सेक्टर-15 में उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
पद्म विभूषण की सूची
- दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
- न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर (सेवानिवृत्त)
- कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया
- लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम
- एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)
- ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)
- शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)
इन हस्तियों को पद्म भूषण
- ए सूर्य प्रकाश
- अनंत नाग
- बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत)
- जतिन गोस्वामी
- जोस चाको पेरियाप्पुरम
- कैलाश नाथ दीक्षित
- मनोहर जोशी (मरणोपरांत)
- नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी
- नंदमुरी बालकृष्ण
- पीआर श्रीजेश
- पंकज पटेल
- पंकज उधास (मरणोपरांत)
- रामबहादुर राय
- साध्वी ऋतंभरा
- एस अजित कुमार
- शेखर कपूर
- शोभना चंद्रकुमार
- सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
- विनोद धाम
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।