विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

7 हस्तियों को पद्म विभूषण और 19 को पद्म भूषण, सूची में शेखर कपूर और साध्वी ऋतंभरा समेत इन हस्तियों के नाम

Published: Sat, 25 Jan 2025 09:27 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 25 Jan 2025 10:47 PM (GMT+05:30)

केंद्र ने सात महान हस्तियों को पद्म विभूषण सम्मान देने का एलान किया है। लोक गायिका शारदा सिन्हा सुजुकी मोटर ...और पढ़ें

शेखर कपूर, साध्वी ऋतंभरा और पंकज उधास। ( फाइल फोटो )
शेखर कपूर, साध्वी ऋतंभरा और पंकज उधास। ( फाइल फोटो )

HighLights

  1. सेवानिवृत्त न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर को मिलेगा पद्म विभूषण।
  2. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को भी मिलेगा सम्मान।
  3. सूची में अभिनेता अजित कुमार और गायक पंकज उधास का भी नाम।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 का एलान किया है। सूची के मुताबिक पद्म विभूषण 7, पद्म भूषण 19 और पद्म श्री पुरस्कार 113 हस्तियों को मिलेंगे। सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर, कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया, लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम और दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी को पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा।

लोक गायिका शारदा सिन्हा, सुजुकी मोटर के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी, एमटी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा।

पद्म विभूषण की सूची

  • दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी
  • न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर (सेवानिवृत्त)
  • कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया
  •  लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम
  • एमटी वासुदेवन नायर (मरणोपरांत)
  • ओसामु सुजुकी (मरणोपरांत)
  • शारदा सिन्हा (मरणोपरांत)

(ओसामु सुजुकी की फाइल फोटो)

साध्वी ऋतंभरा समेत 19 हस्तियों को पद्म भूषण

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष और अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम मनोहर जोशी, गायक पंकज उधास और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश, साध्वी ऋतंभरा, अभिनेता एस. अजित कुमार और फिल्म निर्देशक शेखर कपूर को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

(पीआर श्रीजेश की फाइल फोटो)

इन हस्तियों को पद्म भूषण

  • ए सूर्य प्रकाश
  • अनंत नाग
  • बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत)
  • जतिन गोस्वामी
  • जोस चाको पेरियाप्पुरम
  • कैलाश नाथ दीक्षित
  • मनोहर जोशी (मरणोपरांत)
  • नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी
  • नंदमुरी बालकृष्ण
  • पीआर श्रीजेश
  • पंकज पटेल
  • पंकज उधास (मरणोपरांत)
  • रामबहादुर राय
  • साध्वी ऋतंभरा
  • एस अजित कुमार
  • शेखर कपूर
  • शोभना चंद्रकुमार
  • सुशील कुमार मोदी (मरणोपरांत)
  • विनोद धाम

113 हस्तियों को पद्मश्री

केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2025 का एलान कर दिया है। केंद्र सरकार ने विभिन्न क्षेत्र में अहम योगदान देने वाली 113 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया है। गायक अरिजीत सिंह, क्रिकेटर आर अश्विन और गायिका जसपिंदर नरूला को पद्मश्री मिला है।

देश की 30 से गुमनाम हस्तियों को भी सरकार ने सम्मानित किया है। मध्य प्रदेश की सामाजिक उद्यमी सैली होल्कर, मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली, कुवैत की योग शिक्षिका शेखा एजे अल सबा, उत्तराखंड के ट्रैवल ब्लॉगर दंपत्ति ह्यूग और कोलेन गैंटजर को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

  • मध्य प्रदेश के जगदीश जोशिला को पद्मश्री मिलेगा। वे निमाड़ी और हिंदी के उपन्यासकार हैं। 50 से अधिक ऐतिहासिक उपन्यास, कविताएं और नाटक लिख चुके हैं। निमाड़ी भाषा के संरक्षण के लिए क्रांति सूर्य तांत्या भील विश्वविद्यालय की स्थापना में योगदान और अखिल निमाड़ी लोक परिषद और अखिल निमाड़ी लोक न्यास के संरक्षक हैं।
  • ह्यूग और कोलेन गैंटजर ट्रैवल ब्लॉगर दंपती को भी पद्मश्री देने का एलान किया गया है। इस दंपती ने भारतीय ट्रैवल जर्नलिज्म में पांच दशकों से अधिक समय तक अपना योगदान दिया। दोनों ने मिलकर 30 से अधिक पुस्तकें और तीन हजार से अधिक आलेख लिखे।

यह भी पढ़ें: 113 हस्तियों को पद्मश्री; अरिजीत सिंह, आश्विन और जसपिंदर नरूला को मिला सम्मान, 30 गुमनाम नायकों के भी नाम

यह भी पढ़ें: वीरता पुरस्कारों का एलान, मेजर मंजीत और नायक दिलवर खान को कीर्ति चक्र, 14 वीरों को शौर्य चक्र; यहां देखिए पूरी लिस्ट