विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonipat Municipal Corporation Election Result: कांग्रेस के निखिल मदान बने सोनीपत के मेयर, भाजपा के ललित बत्रा को हराया

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 30 Dec 2020 08:35 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 30 Dec 2020 12:36 PM (GMT+05:30)

Sonipat Municipal Corporation Election Result बुधवार सुबह मतगणना के सोनीपत जिले के मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम ...और पढ़ें

एजेंटों को कागज व पेंसिल प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई जाएंगी।
एजेंटों को कागज व पेंसिल प्रशासन द्वारा मुहैया करवाई जाएंगी।

सोनीपत, जागरण संवाददाता। सोनीपत नगर निगम चुनाव में महापौर का पद कांग्रेस के खाते में गया है।साेनीपत नगर निगम के महापौर पद के चुनाव में कांग्रेस के निखिल मदान (31) ने जीत दर्ज की है। निखिल मदान 13,000 से अधिक वोटों से जीते हैं। कांग्रेस उम्मीदवार निखिल मदान ने 17वें राउंड की गिनती के बाद 13008 वोटों से निर्णायक बढ़त बना ली थी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ललित बत्रा काफी पीछे चले गए थे। बता दें कि बुधवार सुबह मतगणना के सोनीपत जिले के मोहाना स्थित बिट्स कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम को सुबह 7:30 बजे प्रत्याशियों की मौजूदगी में खोला गया था। इसके बाद 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई। भाजपा प्रत्याशी ललित बत्रा शुरू से ही पिछड़े रहे थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी निखिल मदान ने जीत हासिल करने तक बढ़त बनाए रखी। विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के लिए राहत की बात है।

वार्ड नंबर-7

भाजपा के मुनिराम जीते। उन्हें 1240 वोट मिले, जबकि दूसरे नम्बर पर निर्दलीय उम्मीदवार को 1152 वोट मिले।88 वोट से मुनिराम ने जीत हासिल की।

किस वार्ड में कितने राउंड

मेयर पद के लिए मतों की गणना के 18 राउंड हुए, जबकि पार्षद पदों के लिए अलग-अलग वार्ड के तहत मतगणना के राउंड की संख्या अलग-अलग हुई। वार्ड नंबर-1 के 15 राउंड, वार्ड-2 के 13, वार्ड-3 के 12, वार्ड-4 के 13, वार्ड-5 के 12, वार्ड-6 के 12, वार्ड-7 के 07, वार्ड-8 के 04, वार्ड-9 के 13 , वार्ड-10 के 11, वार्ड-11 के 17, वार्ड-12 के 14, वार्ड-13 के 13, वार्ड-14 के 13, वार्ड-15 के 15, वार्ड-16 के 13, वार्ड-17 के 10, वार्ड-18 के 11, वार्ड-19 के 14 राउंड और वार्ड नंबर-20 की मतगणना के 13 राउंड हुए। 

यह भी पढ़ें: Haryana Local Body Elections Results: सांपला में निर्दलीय प्रत्‍याशी की जीत, पंचकूला में भाजपा व सोनीपत में कांग्रेस आगे

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो