Move to Jagran APP

Baroda Bypoll 2020: CM ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- घर-घर जाकर करें संपर्क

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना होगा। कार्यकर्ताओं को लोगों को अपनी सरकार की उपलब्धियां व नीतियां बता कर उनका विश्वास जीतना है और विपक्ष के झूठ की पोल खोलनी है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 10 Oct 2020 08:27 PM (IST)Updated: Sat, 10 Oct 2020 08:27 PM (IST)
Baroda Bypoll 2020: CM ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कहा- घर-घर जाकर करें संपर्क
मुख्यमंत्री की नेताओं व व कार्यकर्ताओं को नसीहत-कहीं हल्की बातें न करें।

जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को राजघराना बैंक्वेट हाल में बने भाजपा के चुनावी कार्यालय बरोदा हलका के उपचुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि 500 कार्यकर्ता हलके 100-100 परिवारों से पास जाएंगे। अगर एक परिवार में तीन मतदाता भी हैं तो कार्यकर्ता करीब डेढ़ लाख मतदाताओं तक पहुचकर जीत सुनिश्चित कर सकेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना होगा। कार्यकर्ताओं को लोगों को अपनी सरकार की उपलब्धियां व नीतियां बता कर उनका विश्वास जीतना है और विपक्ष के झूठ की पोल खोलनी है। भाजपा और अब तक गठबंधन की सरकार में बरोदा के विकास पर 500 करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जा चुके हैं। यह सरकार की समान विकास की नीति के चलते हुआ है।

कार्यकर्ताओं को किसानों को भी कृषि कानूनों और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम से भी अवगत कराना होगा। लोगों को समझाना होगा कि सरकार में हिस्सेदारी करनी है तो मतदान के लिए कमल का बटन दबाना होगा। कार्यकर्ताओं को गठबंधन सरकार के कार्यकाल के पहले उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने की सोच के साथ लड़ना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरिट के आधार पर प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिया है, जिससे बरोदा के युवाओं को भी नौकरी मिली।

हरियाणा के गठन के बाद 53 साल में अधिकतर समय तक कांग्रेस सत्ता में रही है। ऐसे में बरोदा उपचुनाव में कांग्रेस से उनके कामों का हिसाब मांगा जाएगा और गठबंधन के कार्यकर्ता अपनी उपलब्धियां बताएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बरोदा में आइएमटी, राइस मिल जरूर लगाएगा और काॅलेजों की शुरुआत हो चुकी है। बरोदा के लोगों को यह भी समझाना होगा कि उन्हें काम करने वाले विधायक चाहिए या निष्क्रिय होकर विपक्ष में बैठने वाला। इस मौके पर सांसद रमेश कौशिक, संजय भाटिया, राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा, जजपा नेता डा. केसी बांगड़, पदम दहिया, भूपेंद्र मलिक, भाजपा के जिला अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, भाजपा नेता योगेश्वर दत्त, तीर्थ राणा, रविंद्र जागलान, विशाल मलिक, अनूप कुंडू, उमेश शर्मा, भूपेंद्र मोर, भलेराम नरवाल आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने जलेब गैल चर्चा अभियान की शुरुआत की

भाजपा को बरोदा के उपचुनाव में गोहाना की मशहूर जलेबियों को भी चुना है। गोहाना की एक जलेबी 250 ग्राम की है। मुख्यमंत्री ने जलेब गैल चर्चा अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव में लोगों के साथ जलेबी खाते हुए सरकार की विकास नीतियों और नौकरियों में पारदर्शिता के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

कमांडो चक्कर आने से गिरे

मुख्यमंत्री मनोहर लाल जब कार्यकर्ताओं को को संबोधित कर रहे थे उसी समय मंच के सामने खड़े सीएम सिक्योरिटी के एक कमांडो को चक्कर आ गया और वे जमीन पर गिर पड़े। साथी कमांडो और पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें संभाला और मंच के पीछे ले गए। राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ने कमांडो के लिए मंच से पानी की बोतल उठा कर दी। साथियों ने उसे पानी पिलाया तो कमांडो को राहत मिली। अधिक समय तक ड्यूटी करने पर भी इस तरह की घटना हो जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमांडो कड़ी मेहनत करते हुए 12 घंटे ड्यूटी करते हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.