विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान गिरफ्तार, 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर महिला सैन्य अफसरों पर की थी टिप्पणी

Published: Sun, 18 May 2025 12:56 PM (IST)

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में सोशल मीडिया पर की गई विवादित टिप्पणी ...और पढ़ें

अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली। (फाइल फोटो सौजन्य- फेसबुक)
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली। (फाइल फोटो सौजन्य- फेसबुक)

जागरण संवाददाता, सोनीपत। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रेस ब्रीफिंग करने वाली सैन्य अधिकारियों पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में राई स्थित अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद पर एक्शन लिया गया है। 

हरियाणा राज्य आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया की सिफारिश के बाद प्रोफेसर अली को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कुछ देर में उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। 

अली खान के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज किए हैं। जठेड़ी गांव के सरपंच योगेश जठेड़ी की शिकायत पर आरोपित प्रोफेसर अली खान पर पुलिस ने पहला केस दर्ज किया। वहीं हरियाणा राज्य महिला आयोग के नोटिस की अवहेलना करने व जांच के लिए न मिलने पर दूसरा केस दर्ज किया है।

मध्य प्रदेश की तर्ज पर हो कार्रवाई- रेनू भाटिया

उल्लेखनीय है कि हरियाणा राज्य आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर प्रो. अली खान पर एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा था कि प्रो. अली खान पर मध्य प्रदेश की तर्ज पर कार्रवाई की जानी चाहिए। रेनू भाटिया ने पत्र में बताया था कि प्रोफेसर अली खान ने देश की नामचीन बेटियों पर विवादित टिप्पणी की है।

ये भी पढ़ें-

एसोसिएट प्रोफेसर अली खान को समन जारी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर की थी विवादित टिप्पणी

"प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी से हटाया जाना चाहिए''

उन्होंने कहा था कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की तर्ज पर आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जानी चाहिए। भाटिया कहा कि प्रोफेसर को यूनिवर्सिटी से तुरंत हटाया जाना चाहिए क्योंकि आरोपित ने देश की बेटियों का अपमान किया है। प्रो. ऐसे पेशे में है जहां युवाओं को संस्कार देने का काम किया जाता है लेकिन प्रो. अपने बयानों से जहर उगल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रो. अली खान के युवाओं को पढ़ाने का विषय तो मानवीयता है, लेकिन वे इसके विपरीत अमानवीयता पढ़ा रहे हैं।

इस पोस्ट को आधार बनाकर दी गई थी शिकायत 

बता दें कि इस मामले को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने हाल ही में एसोसिएट प्रोफेसर को उनकी टिप्पणी के लिए नोटिस भी भेजा था। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई की सुबह पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। इस कार्रवाई में करीब 100 आतंकी मारे जाने का दावा किया गया है। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।