विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एसोसिएट प्रोफेसर अली खान को समन जारी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर की थी विवादित टिप्पणी

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 14 May 2025 03:01 PM (GMT+05:30)

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने अशोक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को महिला सैन्य अधिकारियों (कर्नल सोफिया कुरैशी और ...और पढ़ें

सैन्य अधिकारी सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका की फाइल फोटो।
सैन्य अधिकारी सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर विवादित टिप्पणी करने पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने अशोक विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को समन जारी किए हैं। जिसमें आयोग ने उन्हें पंचकूला स्थित कार्यालय में 14 मई को पेश होने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि पर पेश नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

महिला आयोग के अनुसार राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित अशोक विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर अली खान ने सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित टिप्पणी की है। जिसमें महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भूमिका को नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया है।

राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने का आरोप

आयोग का कहना है कि उनके बयानों में नरसंहार, अमानवीयता व पाखंड जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने अपनी टिप्प्णी में भारतीय सेना और सरकार की मंशा पर कम्यूनल दुर्भावना से प्रेरित होने के आरोप लगाए गए। जिस पर संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने प्रोफेसर पर राष्ट्रीय अखंडता को नुकसान पहुंचाने, महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने व सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

यही नहीं आयोग ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के आचार संहिता के उल्लंघन करने, भारतीय संविधान व भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं के तहत भी उल्लंघन की संभावना जताई गई है।

आयोग ने समन जारी करते हुए उनका पांच पेज से अधिक न होने वाले हलफनामे के रूप में लिखित उत्तर, बयान का समर्थन करने वाले साक्ष्य, विश्वविद्यालय की संहिता की प्रति और अनुबंध पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अशोका विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर ने महिला सैन्य अधिकारी व शस्त्र बलों पर विवादास्पद टिप्पणी की है। एक तरफ पूरा देश एकजुट होकर सेना की महिला अधिकारी के हौसले को सलाम कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ ऐसे व्यक्ति उन्हें हतोत्साहित कर रहे हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रोफेसर को समन जारी कर 14 मई को पेश होने के निर्देश दिए हैं। अनुपस्थित रहने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- रेणू भाटिया, चेयरपर्सन, हरियाणा महिला आयोग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।