विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में पूर्व पार्षद नवीन तंवर ने की कांग्रेस में वापसी, कुमारी सैलजा की मौजूदगी में ली सदस्यता

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:12 PM (GMT+05:30)

सोनीपत में भाजपा के पूर्व पार्षद नवीन तंवर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस नेताओं ...और पढ़ें

पूर्व पार्षद नवीन तंवर का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते कांग्रेसी। सौ. सुधी पाठक

पूर्व पार्षद नवीन तंवर का कांग्रेस में शामिल होने पर स्वागत करते कांग्रेसी। सौ. सुधी पाठक

HighLights

  1. पूर्व भाजपा पार्षद नवीन तंवर कांग्रेस में लौटे।

  2. शहरी व ग्रामीण जिलाध्यक्षों ने वापसी में निभाई अहम भूमिका।

  3. कांग्रेस को सोनीपत में मिलेगी जमीनी मजबूती।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। भाजपा के पूर्व पार्षद नवीन तंवर ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में वापसी कर ली है। पूर्व पार्षद नवीन तंवर की इस वापसी में शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया की अहम भूमिका रही।

इस अवसर पर आयोजित विशेष कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा तथा पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

सत्ताधारी दल पर साधा निशाना

शहरी जिलाध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि वर्तमान में आमजन और जनसेवक सत्ताधारी दल की नीतियों से त्रस्त आ चुके हैं। कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों, विकासपरक सोच और आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई से प्रभावित होकर लगातार वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस का रुख कर रहे हैं।

कमल दिवान ने कहा कि नवीन तंवर के आने से शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में संगठन को अभूतपूर्व जमीनी मजबूती मिलेगी। नगर की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाने में पार्टी और अधिक आक्रामक रुख अपनाएगी।

यह भी पढ़ें- सोनीपत में वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के गुर सिखाए गए