विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में सड़क किनारे रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार कार, मुरथल से दिल्ली लौट रहे दो युवकों की मौत

Published: Mon, 23 Mar 2026 10:01 AM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2026 05:34 PM (IST)

हरियाणा के सोनीपत में सोमवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

HighLights

  1. सोनीपत में भीषण सड़क हादसे में दो की मौत।

  2. मुरथल से दिल्ली लौटते समय हुआ यह हादसा।

  3. तीन युवक गंभीर रूप से घायल, दिल्ली में इलाज।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में सोमवार तड़के चार बजे एक भीषण सड़क हादसे में दिल्ली के दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक मुरथल में परांठे खाने के बाद वापस दिल्ली लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से पांच युवक होंडा अमेज कार में सवार होकर मुरथल पहुंचे थे। देर रात परांठे खाने के बाद वे वापस दिल्ली लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब चार बजे उनकी तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए हादसे का शिकार हो गई।

WhatsApp Image 2026-03-23 at 09.42.07

घायलों का दिल्ली में इलाज जारी

इस हादसे में 25 वर्षीय विशाल (पुत्र श्याम), निवासी नंद नगर, दिल्ली और 26 वर्षीय बिलाल (पुत्र अब्दुल), निवासी चांदबाग, दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार उनके तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पहले पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था, लेकिन परिजन उन्हें दिल्ली ले गए, जहां किसी निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। खराब मौसम के कारण अभी तक दोनों के परिजन अस्पताल नहीं पहुंच पाए हैं।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में बेकाबू रोडवेज बस डिवाइडर पर चढ़ी, ड्राइवर की मौके पर मौत; एक दर्जन यात्री घायल

एक साल पहले हुई थी बिलाल की सगाई

चाचा मोहम्मद अकरम ने बताया कि उसका भतीजा बिलाल अपने छह दोस्तों के साथ रात करीब 1 बजे दिल्ली से मुरथल परांठे खाने के लिए निकला था। 25 साल के बिलाल की लगभग एक साल पहले ही सगाई हुई थी और जल्द ही उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। हालांकि शादी की तारीख अभी तय नहीं हुई थी।

बिलाल के पिता का वर्ष 2010 में हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां, भाई और बहन हैं, जिन पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभी दोनों मृतकों के घरों में ताला लगा है। पड़ोसियों का कहना है कि स्वजन शव लेने सोनीपत गए हैं।