विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए लारेंस गैंग के गुर्गे, आरोपी साहिल की जमानत याचिका खारिज

Published: Tue, 10 Nov 2026 06:29 AM (IST)

सोनीपत में लारेंस गैंग के गुर्गे साहिल की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। उसे अवैध हथियारों के ...और पढ़ें

अवैध हथियारों सहित पकड़े गए लारेंस गैंग के गुगे की जमानत खारिज ( एआई जेनरेटेड इमेज)

अवैध हथियारों सहित पकड़े गए लारेंस गैंग के गुगे की जमानत खारिज ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. लारेंस गैंग के गुर्गे साहिल की जमानत याचिका खारिज।

  2. अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया था आरोपित साहिल।

  3. जांच प्रभावित होने की आशंका पर कोर्ट ने दिया फैसला।

दीपक गिजवाल, सोनीपत। लारेंस गैंग के एक गुर्गे की अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपित साहिल अवैध हथियारों के साथ पकड़ा गया था।

अब मामले की सुनवाई अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ जसबीर सिंह की न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है। कोर्ट ने उसकी नियमित जमानत की याचिका खारिज कर दी है।

दोनों आरोपी गिरफ्तार..

पुलिस को एएसआई प्रदीप के माध्यम से गुप्त सूचना मिली थी कि विदेश में बैठा लारेंस गैंग का सदस्य रणदीप मलिक अपने स्थानीय गुर्गों के जरिए किसी जघन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

इसके लिए मोहित उर्फ गांधी और साहिल को सक्रिय किया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई दोनों गिरफ्तार किया था। मोहित उर्फ गांधी के कब्जे से चार कारतूस सहित एक पिस्टल बरामद हुई थी।

अब जमानत याचिका खारिज

वहीं, साहिल के कब्जे से दो मैगजीन और कारतूस मिले थे। पुलिस की जांच में सामने आया था कि दोनों संगठित गिरोह के लिए काम कर रहे थे। अब उनकी ओर से जमानत की याचिका लगाई तो कोर्ट में दलील रखी गई कि हैंडलर रणदीप मलिक की गिरफ्तारी बाकि है।

इसके अलावा संपर्क के लिए इस्तेमाल मोबाइल और अन्य साक्ष्य जुटाना जांच का हिस्सा है। ऐसे में जमानत देने से जांच प्रभावित हो सकती है।

आरोपित गवाहों को प्रभावित करने, साक्ष्य नष्ट करने या आपराधिक गतिविधियों में दोबारा शामिल होने की आशंका भी है। ऐसे में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

यह भी पढ़ें- सोनीपत के आंबेडकर पार्क में खूनी झड़प, युवक की पीट-पीटकर हत्या; मातम में बदलीं दीवाली की खुशियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।