खरखौदा में प्रशासन का एक्शन, होटल, रेस्टोरेंट और पीजी पर छापेमारी
खरखौदा में प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट और पीजी में विशेष जांच अभियान चलाया। नियमों में कमी पाए जाने पर संचालकों ...और पढ़ें

खरखौदा में प्रशासन का एक्शन ( फोटो स्रोत : जागरण )
HighLights
प्रशासन ने खरखौदा के होटल, रेस्टोरेंट, पीजी में जांच अभियान चलाया।
लाइसेंस, अग्नि सुरक्षा, श्रम नियमों की गहन पड़ताल की गई।
कमियां मिलने पर नोटिस जारी, दोबारा उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, खरखौदा। शहर में संचालित होटल, रेस्टोरेंट और पीजी की व्यवस्थाओं की जांच के लिए प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया।
एसडीएम अमित कुमार के निर्देश पर तहसीलदार बिजेंद्र नांदल की अगुवाई में विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान नियमों की पालना में मिली कमियों को लेकर संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
टीम ने प्रतिष्ठानों के आवश्यक लाइसेंस और अनुमति पत्रों की जांच की। इसके अलावा भवन निर्माण के स्वीकृत नक्शे, अग्निशमन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता और उनकी स्थिति का जायजा लिया।
अधिकारियों ने वहां कार्यरत कर्मचारियों और मजदूरों की उम्र, उन्हें मिलने वाली सुविधाओं तथा श्रम नियमों के पालन की भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में कमियां पाई गईं, उनके संचालकों को तहसीलदार बिजेंद्र नांदल ने व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन की ओर से संबंधित संचालकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया अपनाने को कहा गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जांच अभियान में खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रवेश दहिया, नगर पालिका सचिव मनीष रेड्डू, जेई हरीश कुमार शामिल रहे।
यह भी पढ़ें- सोनीपत में पीआर धान खरीद ठप, किसानों का हैफेड गेट पर धरना, एमडी को बंधक बनाने की चेतावनी