विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत के जाट जोशी में बनेगा हाईटेक E-Bus चार्जिंग स्टेशन, एक साथ 50 बसें होंगी चार्ज

Published: Tue, 15 Sep 2026 05:25 AM (IST)

सोनीपत के जाट जोशी में नए बस अड्डे परिसर में ई-बसों के लिए अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. जाट जोशी में ई-बसों के लिए नया चार्जिंग स्टेशन बनेगा।

  2. तीन एकड़ जमीन पर 50 ई-बसों की चार्जिंग सुविधा होगी।

  3. मुरथल का अस्थाई चार्जिंग स्टेशन यहीं शिफ्ट किया जाएगा।

संदीप कुमार, राई (सोनीपत)। जाट जोशी में निर्माणाधीन नए बस अड्डे के परिसर में ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। उच्च स्तरीय बैठक में हरी झंडी मिलने के बाद रोडवेज ने स्टेशन के लिए करीब तीन एकड़ जमीन खरीदकर निशानदेही (डिमार्केशन) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य पर शुरू किया जाएगा।

सोनीपत बस डिपो को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए जाट जोशी में करीब 9.5 एकड़ जमीन पर नया बस अड्डा तैयार किया जा रहा है। रोडवेज को जमीन का कब्जा पहले ही मिल चुका है। इसी परिसर में वर्तमान शहर स्थित बस डिपो की वर्कशाप को भी शिफ्ट किया जाएगा।

अब योजना के तहत नए बस अड्डे के पिछले हिस्से की लगभग तीन एकड़ जमीन चार्जिंग स्टेशन के लिए निर्धारित की गई है। यहां एक साथ 50 ई-बसों को चार्ज करने का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा, जिससे आने वाले दिनों में डिपो को मिलने वाली नई खेप को चार्ज करने में कोई बाधा नहीं आएगी।

सोनीपत डिपो में संचालित 15 ई-बसों की चार्जिंग मुरथल स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी (ट्रेनिंग सेंटर) में बने अस्थाई प्वाइंट पर की जा रही है। शुरुआत में इसे केवल पांच बसों के हिसाब से तैयार किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 20 बसों की क्षमता वाला बनाया गया।

इसके लिए बिजली निगम से करीब 12.5 किलोवाट का लोड लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार जाट जोशी में नया ढांचा तैयार होते ही मुरथल के सभी उपकरण और लोड नए स्टेशन पर शिफ्ट कर दिए जाएंगे, जिससे नए केंद्र को शुरू करने में समय और बजट दोनों की बचत होगी।

विभिन्न रूटों पर दौड़ रही ई-बसें

डिपो के बेड़े में शामिल 15 ई-बसों को शुरुआत में केवल सोनीपत से कुंडली रूट पर चलाया गया था। यात्रियों के सकारात्मक रुख और मांग को देखते हुए अब इनका दायरा सोनीपत-दिल्ली, सोनीपत-पानीपत, सोनीपत-गोहाना और सोनीपत-गन्नौर मंडी तक बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बढ़ेगी इलेक्ट्रिक बसों की संख्या, तीन एकड़ में बनेगा हाईटेक ई-बस डिपो

यह भी पढ़ें- UPITS में 500 से अधिक बसें चलाने की तैयारी, DTC की 100 ई-बसों से एक्सपो मार्ट तक आसान होगी आवाजाही

वातानुकूलित और प्रदूषण मुक्त सफर यात्रियों को खूब रास आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि डिपो के लिए मंजूर 50 ई-बसों का कोटा पूरा होते ही रोहतक, खरखौदा और जींद रूटों पर भी ई-बस सेवा का विस्तार किया जाएगा।

नंबर गेम

  • 50 ई-बसों को एक साथ चार्ज करने की नए बस अड्डा में होगी सुविधा
  • 15 ई-बसें डिपो के बेड़े में अभी है शामिल, दौड़ रही रूटों पर
  • 12.5 किलोवाट का लोड बिजली निगम से चार्जिंग स्टेशन के लिए लिया

जाट जोशी में ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन की मंजूरी मिल चुकी है। नए बस अड्डे की साढ़े नौ एकड़ में से करीब तीन एकड़ भूमि इसके लिए तय कर निशानदेही की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

मुरथल में चल रहे स्टेशन को भी यहीं शिफ्ट किया जाएगा। डिपो में कुल 50 ई-बसों का बेड़ा तैयार होना है, उसी क्षमता के आधार पर आधुनिक स्टेशन का निर्माण जल्द शुरू होगा।
- संजय कुमार,जीएम, रोडवेज