विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में 12वीं पास युवाओं के लिए कमाई का मौका; 10 नवंबर तक करें अप्लाई; हरियाणा में खुलेंगे 2651 नए राशन डिपो

Published: Tue, 13 Oct 2026 12:04 PM (IST)

हरियाणा सरकार युवाओं को स्वरोजगार देने के लिए 2,651 नए राशन डिपो खोलने की प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक 12वीं ...और पढ़ें

हरियाणा में 2,651 नए राशन डिपो खोले जाएंगे। प्रतीकात्मक तस्वीर

हरियाणा में 2,651 नए राशन डिपो खोले जाएंगे। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. हरियाणा में 2,651 नए राशन डिपो खोलने की प्रक्रिया शुरू।

  2. 12वीं पास युवा 10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन।

  3. महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को मजबूत करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नए राशन डिपो के लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश भर में 2,651 नए राशन डिपो खोले जाएंगे। इस योजना का लाभ उठाकर अपना व्यावसाय शुरू करने की चाह रखने वाले सपना साकार कर सकते हैं।

10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

जिले में वर्तमान समय में 471 डिपो होल्डर राशन वितरण का कार्य संभाल रहे हैं, जहां नए डिपो खुलने से उपभोक्ताओं को और अधिक सहूलियत मिलेगी। इच्छुक आवेदक 10 नवंबर तक अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुछ शर्तें भी रखी गई हैं...

  • आवेदन के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।
  • आवेदक की उम्र 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  • आवेदक उसी गांव या वार्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए, जहां के लिए डिपो रिक्त है।
  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए आवंटन प्रक्रिया में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान किया गया है।

क्या कहा अधिकारी ने?

अंत्योदय सरल पोर्टल पर ग्रामीण व शहरी वार्डों के अनुसार रिक्तियां अपलोड कर दी गई हैं। पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। भौतिक सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर ही नियमानुसार पात्र व्यक्तियों को लाइसेंस आवंटित किए जाएंगे।

-राजेश्वर मुदगिल, डीएफएसओ, सोनीपत।

यह भी पढ़ें- सोनीपत की अवैध फैक्ट्रियां रात में उगल रहीं जहरीला धुआं, दिल्ली तक पहुंच रहा प्रदूषण

यह भी पढ़ें- जिगर के टुकड़े के लिए लुटा दी जमापूंजी, सोनीपत के ड्राइवर ने बेटे की जान बचाने पर खर्च किए 14 लाख; फिर भी राहत नहीं