हरियाणा की चीनी मिलों में एथेनॉल बनाने की तैयारी तेज, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट; क्या गन्ना किसानों का बढ़ जाएगा मुनाफा?
हरियाणा की चीनी मिलों में अब एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया को तेज गति दी जाएगी। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ...और पढ़ें
HighLights
एथेनॉल उत्पादन प्रक्रिया को तेज करने पर जोर।
कैबिनेट मंत्री ने शुगर मिलों से मांगी रिपोर्ट।
गन्ना किसानों का मुनाफा बढ़ाने पर विशेष ध्यान।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। प्रदेश की चीनी मिलों में अब एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया को तेज गति दी जाएगी। इस संबंध में बुधवार को राई स्थित एथनिक इंडिया पर्यटन केंद्र में प्रदेश की सभी शुगर मिलों के अधिकारियों के साथ कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने बैठक की। इस दौरान सभी शुगर मिलों के एमडी से तकनीकी पहलुओं को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है।
शुगरफेड अधिकारियों से मांगी विस्तृत रिपोर्ट
गन्ना उत्पादकों का लाभ बढ़ाने और एथेनॉल बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें मंत्री ने शुगरफेड अधिकारियों से सारी जानकारी मांगते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। इस बीच आगामी गन्ना पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। मंत्री ने गन्ना किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न होने देने के सख्त निर्देश भी दिए हैं।
चीनी मिलों की कार्यक्षमता बढ़ाने पर जोर
वहीं, गन्ने की खेती का दायरा बढ़ाने के लिए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे गए हैं। मंत्री ने जोर दिया कि गन्ना उत्पादक किसानों को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ दिलाने के लिए समस्त कदम उठाए जाएं। उन्होंने चीनी मिलों की कार्यक्षमता बढ़ाने और किसानों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। मंत्री ने बैठक में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
