विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में वातावरण को स्वच्छ रखने का पूरा खाका तैयार, नगर निगम ने शुरू किया अभियान

Published: Wed, 28 Oct 2026 12:29 PM (IST)

सोनीपत नगर निगम ने सड़कों से निर्माण सामग्री और सीएंडडी वेस्ट हटाने का विशेष अभियान शुरू किया है। इसका लक्ष्य ...और पढ़ें

सोनीपत में सड़कों से सीएंडडी वेस्ट हटाने का अभियान शुरू ( एआई जेनरेटेड इमेज)

सोनीपत में सड़कों से सीएंडडी वेस्ट हटाने का अभियान शुरू ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. नगर निगम ने सड़कों से सीएंडडी वेस्ट हटाने का अभियान शुरू किया।

  2. वायु गुणवत्ता सुधारने और सड़कों को मलबा मुक्त करने का लक्ष्य।

  3. मेयर राजीव जैन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। शहर की सड़कों को साफ-सुथरा बनाने और लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के उद्देश्य से नगर निगम ने विशेष अभियान का आगाज किया है।

इसके तहत सड़कों के किनारे पड़े निर्माण सामग्री के मलबे, घरों के जीर्णोद्धार से निकलने वाले कचरे और सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलीशन) वेस्ट को हटाने का काम तेज कर दिया गया है।

सफाई अभियान की औपचारिक शुरुआत

मेयर राजीव जैन ने वार्ड पार्षद मुकेश बामनिया के साथ बस स्टैंड के पास से इस सफाई अभियान की औपचारिक शुरुआत करवाई।

अभियान का शुभारंभ करते हुए मेयर राजीव जैन ने कहा कि सड़कों के किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर पड़ा निर्माण का मलबा न केवल आमजन के आवागमन में बड़ी बाधा बनता है, बल्कि वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल शहर की हवा को जहरीली बनाती है।

वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए केवल झाड़ू लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि सड़कों पर फैली धूल और सीएंडडी वेस्ट का स्थायी प्रबंधन बेहद जरूरी है।

सड़कों को मलबों से मुक्त रखने का लक्ष्य

उन्होंने बताया कि नगर निगम ने दो से तीन महीनों में सोनीपत की सभी मुख्य व आंतरिक सड़कों को मलबे से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य रखा है।

मेयर ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर सोनीपत का निर्माण नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने मकानों के निर्माण या मरम्मत से निकलने वाले मलबे को सड़कों, नालियों, खाली प्लॉटों या सार्वजनिक स्थलों पर न फेंकें, इसका उचित निस्तारण करवाएं। जनसहयोग से ही सोनीपत को प्रदूषणमुक्त और सुंदर बनाया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- 145 साल पुराने समस्तीपुर रेल कारखाने को नया रूप देने की तैयारी, 2.42 करोड़ रुपये से होगा मरम्मत कार्य