सोनीपत प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में केस दर्ज, चादर ओढ़े शूटर ने बरसाई थीं गोलियां, गैंग ने दी खुली धमकी
गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा की हत्या के मामले में बरोदा गांव के रामपाल के खिलाफ केस ...और पढ़ें
-1794631160394_m.webp)
प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल हत्याकांड। जागरण
HighLights
गोहाना में प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल की गोली मारकर हत्या।
रामपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, पुरानी रंजिश कारण।
रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर ली हत्या की जिम्मेदारी।
जागरण संवाददाता, गोहाना (सोनीपत)। सोनीपत के रोहतक रोड पर शुक्रवार शाम हुए प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र पहल उर्फ नन्हा हत्याकांड में पुलिस ने बरोदा गांव निवासी रामपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। यह केस मृतक के पिता साहब सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है।
उधर, इस सनसनीखेज वारदात के बाद कुख्यात रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में साल 2021 में रामपाल पर हुए हमले का बदला लेने की बात कही गई है। पुलिस आज डॉक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम कराएगी।
मृतक के पिता साहब सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे बिजेंद्र की गांव बरोदा के रामपाल के साथ पुरानी रंजिश थी। बिजेंद्र प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ पहले फाइनेंस का काम भी करता था। साल 2021 में पैसों के लेनदेन को लेकर बिजेंद्र का रामपाल से विवाद हुआ था।

आरोप है कि पैसे न लौटाने पर बिजेंद्र ने रामपाल पर हमला करवाकर उसके पैर तुड़वा दिए थे। जब रामपाल अस्पताल में इलाज करवाकर घर लौट रहा था, तो महज 10 दिन बाद उस पर दोबारा हमला कर बेरहमी से हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे।
गैंग की चेतावनी- दुश्मन अर्थी का सामान तैयार रखें
बिजेंद्र की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट से वायरल हुई, जिसमें वीरेंद्र चारण, अरविंद गिल्ली राणा (रोहित गोदारा ग्रुप) के नाम से लिखा गया है कि गोहाना में बिजेंद्र उर्फ नन्हा की हत्या उन्होंने करवाई है।
पोस्ट में लिखा गया, इसने हमारे भाई रामपाल बरोदा पर 2021 में हमला किया और 10 दिन बाद अस्पताल से लौटते समय फिर से उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। हमने अपने भाई का बदला लिया है। जो भी हमारे दुश्मन हैं, वे अपनी अर्थी का सामान घर की चौखट पर तैयार रखें। पुलिस इस पोस्ट की सत्यता की भी जांच कर रही है।

कार में बैठते ही चद्दर ओढ़े शूटर ने बरसाई थीं 13 गोलियां
आदर्श नगर निवासी 42 वर्षीय बिजेंद्र पहल ने रोहतक रोड पर शिवम प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से कार्यालय खोल रखा था। शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे वे घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर निकले और सामने गली में खड़ी अपनी क्रेटा कार में बैठने लगे। तभी दूसरी गली से चद्दर ओढ़े एक हमलावर दोनों हाथों में हथियार लेकर दौड़ता हुआ आया और बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
हमलावर ने 13 से अधिक राउंड फायर किए। बिजेंद्र के सिर, छाती और हाथों में आठ से 10 गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज इतनी तेज थी कि कार्यालय में बैठे साथियों और आसपास के लोगों को लगा कि बच्चे दीपावली के बचे हुए पटाखे चला रहे हैं।
वारदात के बाद शूटर पैदल ही रोहतक रोड की तरफ भागा, जहां कुछ दूरी पर पहले से गाड़ी लेकर खड़े साथी के साथ फरार हो गया।
यह भी पढ़ें- सोनीपत में 10 गोलियां मारकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।