विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनीपत में ऑफिस से घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, कार में बैठते ही गोलियों से भूना; जांच में जुटी पुलिस

Published: Fri, 13 Nov 2026 07:53 PM (GMT+05:30)

गोहाना में शुक्रवार को प्रापर्टी डीलर बिजेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें ऑफिस से घर जाते समय कार में बैठते वक्त निशाना बनाया।

HighLights

  1. प्रापर्टी डीलर बिजेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या।

  2. कार में बैठते समय हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। हरियाणा के गोहाना में आदर्श नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर बिजेंद्र कुमार की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कार्यालय से घर जाने के लिए निकले थे।

कार में बैठते समय पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ऑफिस के बाहर कार में बैठते समय बरसाईं गोलियां

बिजेंद्र कुमार अपने कार्यालय से घर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह ऑफिस के बाहर खड़ी अपनी कार में बैठने लगे, हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग इतनी ज्यादा थी कि मौके से 12 से अधिक गोलियों के खोल बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वजन को भी सूचना दे दी गई है, हालांकि अभी तक वे घटनास्थल पर नहीं पहुंचे हैं। पुलिस शव को अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर रही है।

हमलावरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारण और आरोपियों के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें- सोनीपत के गन्नौर में बंदरों का आतंक, लोगों का जीवन बना नर्क, प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।