विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सफेद कार, हाथ में हथियार! सोनीपत में फिल्म निर्माता अमित जानी का पीछा, मुरथल थाने में दर्ज कराई शिकायत

Published: Mon, 19 Oct 2026 03:47 PM (IST)

फिल्म निर्माता अमित जानी ने सोनीपत में पीछा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सफेद कार सवारों पर हथियार ...और पढ़ें

फिल्म निर्माता अमित जानी ने सोनीपत में पीछा। AI जनरेटेड

फिल्म निर्माता अमित जानी ने सोनीपत में पीछा। AI जनरेटेड

HighLights

  1. अमित जानी ने सोनीपत में पीछा किए जाने का आरोप लगाया।

  2. सफेद कार सवारों ने हथियार दिखाकर गाड़ी रोकने की कोशिश की।

  3. गैंगस्टरों से धमकी मिलने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। फिल्म निर्माता अमित जानी ने सोनीपत में पीछा किए जाने का आरोप लगाया है। घटना नेशनल हाईवे 352 ए पर देवडू़ गांव के सामने की बताई जा रही है।

उन्होंने सफेद कार में सवार लोगों पर हथियार दिखाकर गाड़ी रुकवाने की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जम्मू से लौटते समय रात करीब 9 बजे की घटना है।

पहले भी मिल चुकीं धमकियां

अमित जानी को गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ की तरफ से पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। उन्होंने गिरोहों से खतरे की आशंका के बीच पीछा किए जाने का आरोप लगाया।

वाई श्रेणी की सुरक्षा

भारत सरकार की ओर से अमित जानी को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। फिल्म निर्माता अमित जानी ने डायल-112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी थी।

बताया कि वह जान बचाने के लिए कुंडली थाने पहुंचे। घटना के समय फिल्म निर्देशक भारत सिंह श्रीनेत समेत कई लोग गाड़ी में मौजूद थे। अमित जानी ने पहले कुंडली थाना और बाद में मुरथल थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी है। मुरथल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में सोनीपत कनेक्शन आया सामने, दो शूटरों की कुंडली खंगाल रही पुलिस