Move to Jagran APP

सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप

संवाद सहयोगी, राई: थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कम

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Sep 2017 07:49 PM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2017 07:49 PM (IST)
सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप

संवाद सहयोगी, राई: थाना क्षेत्र एक गांव की रहने वाली एक नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना राई पुलिस ने सौतेले पिता पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने थाना राई पुलिस ने अपने पति के खिलाफ बेटी से दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि उसने आरोपी मनोज से दूसरी शादी की थी। शादी कुछ माह पहले ही हुई है। महिला ने बताया कि उसके पहले पति से उसे एक लड़की व एक लड़का है। वह एक निजी संस्थान में नौकरी करती है। आरोप है कि वह काम पर गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो बेटी गुमशुम थी। पूछताछ करने पर लड़की ने बताया कि सौतेले पिता ने उसे नशीला पदार्थ खिला कर उसके साथ दुराचार किया है, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। मामले का पता चले ही मामले से पुलिस को अवगत कराया गया है। फिलहाल पीड़िता की मां की शिकायत पर थाना राई पुलिस ने मनोज पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.