विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

KMP एक्सप्रेसवे से गुजरने वालों के लिए बड़ी राहत, टोल प्लाजा पर जाम लगा तो तुरंत 'फ्री' होंगी लेन

Published: Sat, 21 Nov 2026 06:11 PM (GMT+05:30)

सोनीपत में केएमपी टोल प्लाजा पर जाम लगने पर अब वाहन चालकों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अतिरिक्त उपायुक्त ने टोल लेन तुरंत फ्री करने के निर्देश दिए हैं। 

सोनीपत में अब टोल पर नहीं फंसेंगे वाहन, जाम की स्थिति बनते ही फ्री करवानी होगी लेन। फाइल फोटो

सोनीपत में अब टोल पर नहीं फंसेंगे वाहन, जाम की स्थिति बनते ही फ्री करवानी होगी लेन। फाइल फोटो

HighLights

  1. केएमपी टोल प्लाजा पर जाम लगने पर लेन तुरंत फ्री होंगी।

  2. अवैध पार्किंग पर क्रेन चलेगी, कोहरे की तैयारी तेज की गई।

  3. यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई, कई चालान काटे गए।

जागरण संवाददाता, सोनीपत। केएमपी टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति बनने पर अब वाहन चालकों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अजय चोपड़ा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा कमेटी की बैठक में एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि अधिक जाम लगने की स्थिति में टोल लेन को तुरंत फ्री करवाया जाए। बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े 30 एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की गई।

एडीसी अजय चोपड़ा के निर्देश पर एचएसआईआईडीसी अधिकारियों ने टोल संचालकों को नोटिस जारी करने, सीसीटीवी से निगरानी रखने और टोल लेन बढ़ाने की बात कही।

वहीं, एनएच-44 पर बन रहे फुटओवर ब्रिज (एफओबी) की समीक्षा के दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने बताया कि 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और 30 दिसंबर तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य है। इस एफओबी में अधिक क्षमता वाली लिफ्ट लगेगी, जिसकी सुरक्षा के लिए 24 घंटे गार्ड तैनात रहेगा।

अवैध पार्किंग पर चलेगी क्रेन, कोहरे की तैयारी तेज

एडीसी ने कुंडली बार्डर से पूरे जिले में एनएच-44 पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के लिए टोइंग व्हीकल तैनात करने और पुलिस के माध्यम से चालान काटने के निर्देश दिए। केजीपी टोल संचालकों को एंबुलेंस का जीपीएस डाटा साझा करने को कहा गया।

आगामी धुंध के मौसम को देखते हुए सभी सड़कों पर व्हाइट मार्किंग करवाने तथा मंडियों व मिलों में आने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाने के आदेश दिए गए। इसके अलावा, महाराणा प्रताप चौक से ट्रक यूनियन रोड तक ड्रेन के फालआउट की समस्या के समाधान हेतु एक जांच कमेटी का गठन किया गया है।

यातायात नियमों की अनदेखी पर कसे शिकंजे

  • सुरक्षित स्कूल वाहन पालिसी के तहत: 12 स्कूल बसों के चालान
  • गलत दिशा में वाहन : 872 चालान
  • ब्लैक फिल्म: 815 चालान
  • ओवरस्पीड: 705 चालान
  • बिना हेलमेट: 585
  • बिना सीट बेल्ट: 384 चालान
  • मोबाइल प्रयोग: 19 चालान
  • शराब पीकर वाहन चलाने पर : 7 चालान
  • नाबालिग द्वारा ड्राइविंग: 6 चालान
  • आरटीए विभाग द्वारा कार्रवाई: 245 चालान

यह भी पढ़ें- हरियाणा में KMP एक्सप्रेसवे पर बसेंगे 5 शहर, योजना को लेकर सिंगापुर जाएंगे अधिकारी; CM करेंगे पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।