हरियाणा में KMP एक्सप्रेसवे पर बसेंगे 5 शहर, योजना को लेकर सिंगापुर जाएंगे अधिकारी; CM करेंगे पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन
हरियाणा सरकार केएमपी एक्सप्रेसवे के किनारे पांच नए शहर विकसित करने की योजना को लेकर गंभीर है। इसी माह अधिकारियों का एक दल सिंगापुर जाएगा।
-1794920214406_m.webp)
अपने मंत्रियों के साथ बैठक करते सीएम नायब सैनी। फाइल फोटो
HighLights
केएमपी एक्सप्रेसवे किनारे पांच नए शहर विकसित करने की योजना।
अधिकारी सिंगापुर जाकर शहरी विकास मॉडल का अध्ययन करेंगे।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने निवेशकों से पहले ही चर्चा की।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। कुंडली- मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के किनारे पांच नए शहर विकसित किए जाने की योजना को मूर्त रूप देने के लिए अधिकारियों का एक दल इसी माह सिंगापुर का भ्रमण करेगा। पांच शहरों के रिहायशी तथा औद्योगिक क्षेत्र को सिंगापुर के शहरों के तर्ज पर विकसित किया जाना है।
वहां की मूलभूत तथा ढांचागत सुविधाओं का अवलोकन करने के लिए अधिकारियों का दल जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले माह ही सिंगापुर का दौरा कर वहां के उद्यमियों को पंच ग्राम योजना के बारे में चर्चा करके आए थे। वहां के उद्यमी निवेश करने की रजामंदी भी दे चुके हैं।
135 किलोमीटर लंबा है केएमपी एक्सप्रेसवे
नायब सरकार ने यह योजना विकसित भारत 2047 तथा मास्टर प्लान 2041 को देखते हुए तैयार बनाई है। इसके लिए पंचग्राम विकास प्राधिकरण के गठन करने की भी घोषणा की जा चुकी है। केएमपी एक्सप्रेसवे करीब 135 किलोमीटर लंबा है।
इसके दोनों ही ग्रीनफील्ड शहर विकसित किए जाने हैं। दिल्ली-गुरुग्राम में बढ़ते शहरी तथा औद्योगिक विकास के दबाव को देखते हुए ही भविष्य के लिए दस लाख आबादी को केंद्र में रखकर शहर तथा औद्योगिक विकास के नए माडल के रूप में पांच शहर विकसित किए जाने की योजना है। केएमपी एक्सप्रेसवे सोनीपत के कुंडली से मिलेनियम सिटी गुरुग्राम से हाते हुए नूंह को जोडते हुए पलवल तक बना हुआ है।