सोनीपत: महिला की हत्या कर टुकड़ों में फेंका शव, खेत में मिले हाथ-पैर; नाले में स्पोर्ट्स जैकेट और कड़े
सोनीपत के बड़वासनी गांव में एक महिला की निर्मम हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए गए। खेत में पैर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
बड़वासनी में महिला की निर्मम हत्या कर शव के टुकड़े किए।
खेत में क्षत-विक्षत पैर और नाले में हाथ बरामद हुए।
हाथों में कड़े और स्पोर्ट्स जैकेट, पहचान अज्ञात है।
दीपक गिजवाल, सोनीपत। गांव बड़वासनी के पास एक महिला की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बड़वासनी फ्लाईओवर से मुरथल की तरफ सर्विस रोड के साथ लगते खेत में महिला के क्षत-विक्षत दोनों पैर पड़े मिले, जबकि खेत के पास बने नाले में गली-सड़ी हालत में दोनों हाथ बरामद हुए हैं।
हाथों में धातु के कड़े और स्पोर्ट्स जैकेट पहनी हुई थी। महिला के शरीर के बाकी हिस्से मौके पर नहीं मिले। आशंका है कि हत्या के बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव के टुकड़े अलग-अलग जगह फेंके गए हैं।
मंगलवार की रात को बड़वासनी के सुनील कुहाड़ खेत में गए तो खेत में कई कुत्ते खड़े देखकर वह वहां गया तो उसे मानव शरीर के क्षत-विक्षत दोनों पैर दिखाई दिए। पैरों में जींस जैसी पजामी पहनी हुई थी।
नाले के अंदर सड़ी-गली हालत में मिले हाथ
इसके बाद खेत के साथ लगते नाले से दुर्गंध आने पर उसने पास जाकर देखा तो नाले के अंदर गली-सड़ी हालत में दो हाथ पड़े हुए थे। दोनों हाथों में धातु के कड़े पहने हुए थे। इसके अलावा नाले में कपड़े और चुन्नी भी पड़ी मिली। सुनील ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
डायल 112 पर काल मिलने के बाद थाना सदर सोनीपत से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। डॉ. जगबीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और बरामद अंगों व कपड़ों का निरीक्षण किया।
स्पोर्ट्स जैकेट पर लिखा मिला MENT
नाले से बरामद दोनों हाथों में धातु के दो-दो कड़े पहने हुए थे। हाथों में चैन वाली स्पोर्ट्स जैकेट थी, जिसके कालर पर MENT लिखा हुआ मिला। इसके अलावा एक मरून रंग की टी-शर्ट और मल्टीकलर चुन्नी भी नाले में पड़ी मिली। खेत में मिले दोनों पैरों पर एम साइज लिखी पजामी ट्राउजर पहना हुआ था। मौके पर शरीर का कोई अन्य हिस्सा नहीं मिला।
शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंकने की आशंका
आशंका जताई कि किसी महिला की हत्या करने के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के लिए शव को क्षत-विक्षत कर नाले में फेंका है। सदर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। शव के बाकी हिस्सों की तलाश और महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।