सीडीएलयू में प्रो. दलाल को मिला चौधरी दलबीर सिंह चेयर का प्रभार
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह सोलंकी ने कंप्
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 05:44 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:44 AM (IST)
जागरण संवाददाता, सिरसा : चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह सोलंकी ने कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियर विभाग के अध्यक्ष प्रो. विक्रम सिंह को फैकल्टी ऑफ इंजीनिरिग एंड टेक्नोलॉजी का अधिष्ठाता नियुक्त किया है। लोक प्रशासन विभाग के प्रो. सत्यवान दलाल को विश्वविद्यालय में स्थापित चौधरी दलबीर सिंह चेयर का चार्ज प्रदान किया है। कुलपति ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. सेवा सिंह बाजवा को भी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पूर्व यह चार्ज मानविकी संकाय के अधिष्ठाता प्रो. उमेद सिंह के पास था। रसायन विज्ञान विभाग की एसोसिएट डॉ. गीता राठी को भी विभागाध्यक्षा बनाया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें