दादूपुर नलवी नहर परियोजना को रद करना जनविरोधी फैसला : अभय चौटला
इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा है कि राज्य सरकार का दादूपुर नलवी नहर परियोजना को रद करना जन विरोधी फैसला है।
जेएनएन, सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के नेता और हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने कहा कि दादूपुर नलवी नहर परियोजना को रद करना जनविरोधी फैसला है। राज्य सरकार नहर का निर्माण कराए और किसानों को इसका उचित मुआवजा दे।
यहां पत्रकारों से बातचीत में अभय चौटाला ने राज्य की मनाेहरलाल सरकार पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि सरकार के सभी फैसले जनविरोधी हैं। इसमें एक दादूपुर नलवी नहर परियोजना को रद करना शामिल है। सरकार को चाहिए कि इस नहर को जल्द बनवाए और किसानों को इसके लिए उचित मुआवजा दे।
अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अाए दिन अापराधिक घटनाें से जनता दुखी है। भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि दादूपुर नलवी नहर परियोजना को समाप्त करने के विराेध में इनेलो 3 अक्टूबर को शाहाबाद में और 4 अक्टूबर को यमुनानगर में धरना देगा।
यह भी पढ़ें: छात्रा से दुष्कर्म करता रहा छात्र, फिर ब्लैकमेल कर ले लिए दो लाख रुपये
उन्होंने कहा कि मनोहर सरकार राज्य में नशे का कारोबार भी नहीं रोक पा रही है। राज्यभर में प्रशासन के नाक के नीचे नशीले पदार्थ बिक रहे हैं। सभी गांवों में स्मैक बिक रहा है। उन्होंने कहा कि सिरसा शहर की भी हालत बुरी हो गई है और शहर बदहाल होता जा रहा है। सिरसा की ग्रीन बेल्ट को पशुबाड़ा बना दिया गया है।
यह भी पढ़ें: काम के बहाने शादीशुदा महिला से बनाए संबंध, फिर धमकी देकर करने लगा दुष्कर्म