बहला-फुसलाकर युवती से किया दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, सिरसा: गांव चकसाहिबा की बीस वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युव
जागरण संवाददाता, सिरसा: गांव चकसाहिबा की बीस वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के बयान पर पुलिस में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गाव चकसाहिबा में रहने वाली बीस वर्षीय युवती 19 फरवरी को अचानक गायब हो गई थी। उसके घरवालों ने काफी खोजबीन की मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इधर उधर तलाशने के बाद जब लड़की का कोई अता पता नहीं लगा तो घरवालों ने परिजनों के पास भी तलाशने का प्रयास किया। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दो दिन पूर्व युवती किसी तरह अपने घर पहुंची। अचेत अवस्था में होने के कारण उपचार लिए लिए उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। होश आने पर उसने उसने सारी घटनाक्रम की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
नशीली वस्तु सुंघाकर युवती को उठा ले गया
पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि राजस्थान के अबोहर जिले के गांव सिकमाबास के रहने वाले राम प्रकाश व हरदयाल उसके गांव में मजदूरी का काम किया करता था। वह अपने घर में 19 फरवरी को बैठी थी कि तभी उसके पास एक युवक आया और बहलाफुसला कर कार तक ले आया। कार में उसका एक अन्य साथी भी था। इन दोनों ने मिलकर उसे अगवा कर लिया और फिर उन्होंने रास्ते में उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद वे उसे कहा ले गए उसकी जानकारी नहीं है मगर जब होश आया तो देखा कि उसके सारे कपड़े उतारे हुए थे और एक युवक उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस ने युवती के बयान पर कार्रवाई करते हुए उसका आज मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने रामप्रकाश के खिलाफ व हरदयाल के खिलाफ अगवा करने में मदद करने पर मामला दर्ज किया गया है।