यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पत्नी ने देवर के दुष्कर्म की बात बताई तो पति बोला- मेरा भाई ऐसे ही करेगा
महम निवासी एक महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक उसने जब यह बात ...और पढ़ें

जेएनएन, (रोहतक)। एक महिला से उसके देवर ने दुष्कर्म किया।उसने इस बारे में अपने इंजीनियर पति काे बताया तो उसने कहा कि उसका भाई इसी तरह से करेगा। महिला ने अब इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला के मुताबिक उसकी शादी सन् 2015 में बहादुरगढ़ निवासी युवक से हुई। उसका पति दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में इंजीनियर है। महिला के मुताबिक लगभग 15 दिन पूर्व उसका पति अपनी ड्यूटी पर गया था। उसकी सास और ससुर भी बाहर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी।
यह भी पढ़ें: सही निकला मां का शक, बेटी से दुष्कर्म के आरोपी को करवाया गिरफ्तार
महिला के मुताबिक इस दौरान उसका देवर अचानक घर आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। इसके बाद उसने उसे हवस का शिकार बना दिया। शाम के समय जब उसका पति घर पर आया तो उसने सारी बात बताई। पति ने उसे कहा कि वह चुप रहे। जब उसने अपने सास-ससुर को बताया तो उन्होंने भी मुंह बंद करने के लिए कहा।
यह भी पढ़ें: नहाते वक्त देवर ने बनाई भाभी की वीडियो, और फिर करता रहा ब्लैकमेल
महिला के मुताबिक उसने पुलिस में शिकायत करने की बात कहीं तो उसे कमरे में बंद कर पीटा गया। इसके बाद उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। तीन लाख रुपये अतिरिक्त दहेज में मांगे जाने लगे। वह दहेज लाने की बात कहकर अपने मायके में आ गई। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को आपबीती बताई तो वे थाने पहुंचे। इस संबंध में महिला के पति, सास-ससुर, देवर के खिलाफ दुष्कर्म करने व दहेज मांगने की धारा में केस दर्ज कर दिया गया है।
