शो रूम की निर्माणाधीन बेसमेंट गिरी; महिला सहित दो की मौत, एक घायल
रोहतक में शो की बेसमेंट के निर्माण के दौरान अचानक मलबा गिर गया। हादसे में दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला श्रमिक घायल हो गई।
जेएनएन, रोहतक। यहां एक शो रूम की बेसमेंट की खुदाई के दौरान अचानक मलबा ऊपर से गिर गया। हादसे में एक महिला सहित दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला श्रमिक घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य किया। घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है।
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर शो रूम के बेसमेंट की खुदाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक मलवा गिरने लगा। इससे पहले कि वहां काम करने वाले श्रमिक भागते मलबा उनके ऊपर गिर गया और तीन मजदूर मलबे के नीचे दब गए। राहत दल ने एक महिला श्रमिक को बचा दिया, जबकि एक महिला व पुरुष मजदूर की मौत हो गई।
मृतक सुरेंदर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का रहने वाला था, जबकि मृतक महिला बिस्सा खान झांसी की रहने वाली थी। घायल महिला रामा है महोबा की रहने वाली है।