विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमित शाह का रोहतक में शाही स्‍वागत, पहले दौर की बैठक में लिया फीडबैक

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 02 Aug 2017 10:21 AM (IST)Updated: Wed, 02 Aug 2017 03:49 PM (IST)

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह तीन दिन के हरियाणा के दौरे पर रोहतक पहुंचे। बहादुरगढ़ सहित आठ स्‍थानों पर उनका शानदार ...और पढ़ें

अमित शाह का रोहतक में शाही स्‍वागत, पहले दौर की बैठक में लिया फीडबैक
अमित शाह का रोहतक में शाही स्‍वागत, पहले दौर की बैठक में लिया फीडबैक

जेएनएन, रोहतक। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने तीन दिन के हरियाणा के दौरे पर पहुंच गए हैं। वह रोहतक के तिलियार पर्यटक स्‍थल पर पहुंचे और कन्‍वेशन हॉल में पार्टी की बैठक शुरू हुई। उन्‍होंने दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर बैठक की शुरूआत की। अमित शाह तीन दिन रोहतक में रहकर हरियाणा मेें भाजपा की राजनीति को तेजी देंगे। पहले दौर में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, कोरग्रुप, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और बोर्ड चेयरमैन आदि के साथ बैठक हुई। अब दूसरे दौर में मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताआें के साथ बैठक हाे रही है। बैठकों में शाह ने सियासी पाठ पढ़ाया है।

इससे पहले वह राेहतक के तिलियार पर्यटक स्‍थल पर पहुंचे तो उनका जोरदार स्‍वागत किया गया। तिलियार में भाजपा के दिल्‍ली से बहादुरगढ़ में प्रवेश के बाद में उनका अाठ स्‍थानों पर स्‍वागत किया गया। बहादुरगढ़ में हरियाणा में प्रवेश पर उनका शाही स्‍वागत हुआ। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल, प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष सुभाष बराला सहित सभी मंत्रियों और नेताओं ने उनकी आगवानी की।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में धमाका कर सकते हैं अमित शाह, कई विपक्षी विधायक भाजपा के संपर्क में

तिलियार में अमित शाह ने पहले दौर में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, कोरग्रुप, प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों और बोर्ड चेयरमैन आदि के साथ बैठक की अौर उनको राजनीति का पाठ पढ़ाया। उन्‍होंने बैठक में राज्‍य सरकार और मंत्रियों के कामकाज का भी फीड बैक लिया। दूसरे दौर में मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताआें के साथ बैठक हाे रही है। बैठकों में शाह ने सियासी पाठ पढ़ाया है।

इसके बाद अमित शाह बादली पहुंचे अौर वहां भी उनका शानदार स्‍वागत किया गया। इसके बाद वह सांपला होते हुए रोहतक पहुंचे। रास्‍ते में जगह-जगह लोगों ने भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का स्‍वागत किया। अमित शाह के काफिले के आगे भाजपा के युवा कार्यकर्ता बाइकों पर चल रहे थे।

रोहतक में रोड शो के दौरान भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह और सीएम मनोहरलाल।

बहादुरगढ़ से लेकर रोहतक तक आठ स्थानों पर अमित शाह का भव्य स्वागत किया गया। रोहतक के खेड़ी साध से युवा मोर्चा की अगुवाई में रोड शो किया। शाह का स्वागत में शंखनाद और वैदिक मंत्रों से किया गया। उनका राेहतक में तिलियार में भी शानदार स्‍वागत किया गया। शाह पार्टी कार्यालय में ई-लाईब्रेरी का उद्घाटन करेंगे। रोहतक शहर में उनके रोड शो का भी आयोजन होगा। अमित शाह के तीन दिन में 27 कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 17 बैठकें करेंगे।

बहादुरगढ़ पहुंचने के बाद अमित शाह।

बहादुरगढ़ में अमित शाह के स्‍वागत में पंजाब के शाही बैंड भी मौजूद था। बहादुरगढ़ से रोहतक तक सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्‍य के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा प्रबंधों पर निगाह रख रहे हैं। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल, भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला, वरिष्‍ठ मंत्री रामबिलास शर्मा स‍हित  सभी वरिष्‍ठ नेताओं ने गुलदस्‍ता देकर अमित शाह का स्‍वागत किया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में धमाका कर सकते हैं अमित शाह, कई विपक्षी विधायक भाजपा के संपर्क में

बहादुरगढ़ में अमित शाह का स्‍वागत करते भाजपा नेता।

अमित शाह का सीएम मनोहर लाल व प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और रामबिलास शर्मा ने पगड़ी पहनाकर  स्वागत किया।  इसके बाद वह रोहतक की ओर रवाना हो गए। उनका बादली में भी शानदार स्‍वागत किया गया और इसके बाद उनका काफिला सांपला की ओर बढ़ गया। वहां भी उनका भव्‍य स्‍वागत किया गया। अमित शाह अपनी सफारी कार में सवार थे और रास्‍ते में लोगों का अभिवादन स्‍वीकार कर रहे थे। उनके साथ भाजपा के झंडे लगे सैकड़ों गाडियों का काफिला था। पूरा रास्‍ता भाजपा के झंडे से अटा पड़ा है और काफी संख्‍या में लोग सड़क के किनारे खड़े होकर अमित शाह का स्‍वागत कर रहे थे।  बाद में वह रोहतक के ति‍लियार पर्यटक स्‍थल पर पहुंचे।

लाेगाें का अभिवादन स्‍वीकार करते अमित शाह।

अमित शाह ने शुरू किया बैठकों का दौर

अमित शाह बहादुरगढ़ से रोड शो करते हुए पहुंचे। इस दौरान पूरा माहाैल भाजपा मय नजर आया। अमित शाह  तिलियार पहुंचने के बाद मंत्रियों, विधायकों, राज्य पदाधिकारियों, कोर ग्रुप के सदस्यों, मोर्चा अध्यक्षों, जिला प्रधानों व महासचिवों और बोर्ड-निगमों के अध्यक्षों के साथ मुलाकातें कीं। वह इस दौरान विभिन्‍न पहलुअाें पर चर्चा कीं। इसके बाद बैठक शुरू हुई। अमित शाह मुख्यमंत्री और मंत्रियों की रिपोर्ट कार्ड लेंगे आैर सरकार के कामकाज पर विधायकों से फीडबैक भी लेंगे।

यह भी पढ़ें: छात्र को घर बुलाकर जबरन संबंध बनाती थी महिला प्रिंसिपल, जांच शुरू होते ही गायब हुई

अमित शाह का स्‍वागत करते हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़।

यह भी पढ़ें: एक ब्‍याह कर लाता है और फिर बन जाती है सभी भाइयों की पत्‍नी

तिलियार लेक पर भाजपा अध्यक्ष के पहुंचने से पहले ही राज्य सरकार के सभी मंत्री बैठक स्थल पर पहुंच गए थे। यहां मंत्री अमित शाह का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद अमित शाह तिलयार लेक कार्यक्रम स्थल सीएम मनोहर लाल के साथ पहुंचे और दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरूआत की।

राेहत‍क के तिलियार मे बैठक के दौरान अनिल विज और अन्‍य मंत्री।

पोस्‍टर लगा रहे युवक को गाड़ी ने मारी टक्‍कर, मौत

 उधर एक दुखद हादसे में एक युवक की मौत हाे गई। सांपला में दिल्ली हाइवे पर भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत में पोस्टर लगा रहे एक युवक को भाजपा का झंडा लगी कार ने टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हाे गया। उसे तुरंत राेहतक पीजीआइ ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वह पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र का रहने वाला था।

दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरूआत करते भाजपा अध्यक्ष अमित शाह।