राष्ट्रीय युवा महोत्सव का समापन, लोकनृत्य में हरियाणा अव्वल
राेहतक के मदवि में आयोजित 21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का सोमवार को समापन हो गया। समापन समाराेह में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।
जेएनएन, राेहतक। यहां महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित 21वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव का समापन हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने किया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। हरियाणा ने लोकनृत्य में प्रथम और लोकगीत में दूसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए।
लोकगीत में उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान और राजस्थान को तीसरा स्थान मिला। लोकनृत्य में दूसरा स्थान राजस्थान को मिला। समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की और केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री विजय गोयल थे। राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए आदर्श। स्वामी विवेकानंद राष्ट्र के हीरो हैं और युवाआें को उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव के समापन समराेह का दृश्य।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन हरियाणा खासकर रोहतक और इसमें भी एमडीयू के लिए गर्व की बात है। हरियाणा में इससे पहले भी कई राष्ट्रीय कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी मिली है। 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी हरियाणा कर चुका है।
यह भी पढ़ें: दहेज न लाई तो नवविवाहिता को जबरन नसबंदी करवा कर घर से निकाला
केंद्रीय खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि सेना में हर तीसरा जवान हरियाणा से है। हरियाणा ने खेलों में भी देश का मान पूरे विश्व में ऊंचा किया है। साक्षी मलिक, कपिल देव, बिजेंद्र सिंह के अलावा बहुत से खिलाड़ी हरियाणा ने दिए हैं। हरियाणा भाईचारे के लिए जाना जाता है।
समापन समारोह में माैजूद लोग।
रोहतक में शुरू होगा स्पोर्ट्स के डिप्लोमा कोर्स
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं के लिए बेहतर योजनाएं लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बेहतर काम किया। रोहतक में स्पोर्ट्स के डिप्लोमा कोर्स शुरू किए जाने की घोषणा की। अब तक यह कोर्स पंजाब के पटियाला में किए जाते हैं। रोहतक के लिए बड़ी सौगात मिली है। डिजिटल इंडिया अभियान को हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा। प्रधानमंत्री देश को सही दिशा में ले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: युवकों ने महिला पुलिसकर्मी से कहा, तुम तो बहुत सुंदर हो और फिर करने लगे छेड़छाड़
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव की सफलता पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्हाेंने अधिकारियों से कहा कि मेहमानों को ग्राम दर्शन करवाएं, इससे संस्कृति का आदान प्रदान होता है। राष्ट्रीय युवा महोत्सव की हरियाणा को दूसरी बार मेजबान मिली है। इस तरह के आयोजन से राष्ट्रीयता एकता और अखंडता की भावना पैदा होती है।
उन्होंने युवाअों से कहा कि चार बातें जीवन में धारण करें। एक माता पिता का आदर, दूसरा नशे से दूर रहना, तीसरा राष्ट्रीय चरित्र को मजबूत करना और चौथा खुद का बेहतर चरित्र बनाना।