विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा के सुरक्षाकर्मी ने किया सुसाइड, सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारने की सूचना

Published: Thu, 19 Nov 2026 09:01 AM (IST)

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पीएसओ एएसआई प्रदीप ने रोहतक में अपने घर पर सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ ने किया सुसाइड (फोटो- प्रतीकात्मक, जागरण आर्काइव)

दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ ने किया सुसाइड (फोटो- प्रतीकात्मक, जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. सांसद दीपेंद्र हुड्डा के पीएसओ ने रोहतक में की आत्महत्या

  2. एएसआई प्रदीप ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारी

  3. आत्महत्या के कारणों की पुलिस द्वारा जांच जारी है

जागरण संवाददाता, रोहतक। लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के पीएसओ ने रोहतक में अपने घर में बुधवार देर रात खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान एएसआइ प्रदीप पुत्र चंद्र के रूप में हुई है।

वह शाम को ड्यूटी खत्म करके घर लौटा था। रात को छत पर बने कमरे में अकेले बैठा था, इसी दौरान उसने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार प्रदीप गांव मोखरा का रहने वाला था। प्रदीप सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के घर ड्यूटी खत्म करके शाम को घर लौटा था।

मकान की छत पर काफी देर तक अकेला रहा

इसके बाद रात को वह मकान की छत पर बने कमरे में अकेला बैठा हुआ था। रात के समय प्रदीप ने रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने के बाद परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। प्रदीप के पास सर्विस रिवॉल्वर होने की बात सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या वह किसी परेशानी से गुजर रहा था या आत्महत्या के पीछे कोई अन्य कारण था।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया शव

बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। थाना प्रभारी जसबीर के मुताबिक, गांव मोखरा में युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- हरियाणा को 25.54 करोड़ की सौगात, कैथल-होडल और बहादुरगढ़ में 4 बड़ी परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार; गांवों की बदलेगी तस्वीर

यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के लिए मांगी पैरोल पर हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- कैक्टस जैसे रिश्ते भी दूरी से मुरझा सकते हैं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।