विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक के फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

Published: Wed, 26 Aug 2026 03:30 PM (GMT+05:30)

रोहतक के गोहाना अड्डा स्थित लाला लाजपत राय फर्नीचर मार्केट में एक शोरूम के टाप फ्लोर पर भीषण आग लग गई।

रोहतक में फर्नीचर शोरूम के टाप फ्लोर पर भीषण आग।

रोहतक में फर्नीचर शोरूम के टाप फ्लोर पर भीषण आग।

HighLights

  1. रोहतक के फर्नीचर शोरूम के टाप फ्लोर पर भीषण आग

  2. शिव शक्ति फोम एवं गद्दे वाली दुकान में लगी आग

  3. फायर ब्रिगेड और पुलिस आग बुझाने में जुटी

जागरण संवाददाता, रोहतक। रोहतक के गोहाना अड्डा स्थित लाला लाजपत राय फर्नीचर मार्केट में बुधवार दोपहर एक फर्नीचर शोरूम के टाप फ्लोर पर भीषण आग लग गई।

आग लगने की घटना दोपहर करीब 2:20 बजे हुई। आग शिव शक्ति फोम एवं गद्दे वाली दुकान में लगी, जिसके बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने में जुट गई। टॉप फ्लोर पर आग लगने के कारण धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया।

दुकान में फोम, गद्दे और फर्नीचर का सामान होने के चलते आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग बुझने के बाद किया जाएगा।

बता दें कि रोहतक में 9 जून को भी आगजनी की बड़ी घटना सामने आई थी। डी पार्क पर 12 दुकानों में भीषण आग लग गई थी, जिसमें दुकानदारों को काफी नुकसान झेलना पड़ा था।

यह भी पढ़ें- पानीपत में डोरमैट फैक्ट्री में लगी आग, 30 कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के सुभाष चौक पर चलती कार में लगी आग, ड्राइवर और साथी ने दौड़कर बचाई जान