विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Champions Trophy में जीत का जश्न मना रहे युवाओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई को अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

By Jagran NewsEdited By: Rajiv Mishra
Published: Mon, 10 Mar 2025 08:16 AM (IST)

Rohtak News रोहतक के अशोका चौक पर चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) में भारत की जीत का जश्न मना रहे ...और पढ़ें

रोहतक के अशोका चौक पर घटना के विरोध में रोष प्रकट करते दुकानदार। (फोटो- जागरण)
रोहतक के अशोका चौक पर घटना के विरोध में रोष प्रकट करते दुकानदार। (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में दी शिकस्त
  2. रोहतक के अशोका चौक पर जश्न मना रहे थे युवा
  3. पुलिस ने आकर बरसाईं लाठियां

जागरण संवाददाता, रोहतक। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) का खिताब भारत के जीतने के बाद देर रात शहर के अशोका चौक पर इकट्ठे होकर क्रिकेट जश्न मना रहे थे। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई और लोगों को हटाने लगी जिसे लेकर युवाओं और पुलिस के बीच तकरार हो गई और लोगों ने हंगामा कर दिया।

लोगों ने कहा कि वे जीत का जश्न मना रहे थे तभी पुलिस ने आकर उन पर लाठियां बरसाईं। इस वजह से कई लोग घायल हो गए। इस घटना में एक युवक को अधिक चोट लगने की वजह से उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

केवलगंज निवासी भाजपा के निवर्तमान पार्षद आदेश सक्सेना ने बताया उनका बेटा तनिष्क अपने दोस्त ग्रीन रोड निवासी गर्वित दुआ के साथ मानसरोवर पार्क के पास आईसक्रीम खाने गया था। इसी दौरान पुलिस ने यहां पर उसे पीटा और लाठी भी मारी।

वहीं, अशोका चौक पर भी पुलिस ने जश्न मना रहे युवाओं पर लाठियां चलाईं। गर्वित दुआ के स्वजन का कहना है कि उनके बेटे के पीठ और पैर में बहुत ज्यादा चोट लगी है। हाथ में भी चोट आई है। इस कारण उन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

लोगों ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और देर रात एसपी आवास पर भी मुलाकात करने के लिए पहुंचे। आदेश सक्सेना के अलावा अनेक लोग देर रात तक मौजूद रहे। वहीं हंगामा देखते हुए देर रात तक पुलिस बल तैनात रही। इसी तरह से भिवानी स्टैंड पर भी भारी भीड़ रही।

लोग बोले ना हमने रास्ता रोका, ना कि किसी से अभद्रता की

अशोका चौक पर गुस्साए लोगों ने देर रात तक हंगामा किया और कहा कि वे केवल यहां पर जश्न मना रहे थे। पुलिस ने जब उन्हें हटाने की कोशिश की तो यही समझाया कि भारतीय क्रिकेट टीम 12 साल बाद चैंपियंस ट्राफी जीती है तो खुशी मनाएंगे।

इसी बात पर पुलिस और युवकों के बीच कहा सुनी हुई और फिर हंगामा हो गया। लोगों ने कहा कि उन्होंने ना तो किसी भी एंबुलेंस को रोका ना ही किसी वाहन को रोका।

ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: 'लट्ठ गाड़ दिया', CM नायब सैनी ने दी बधाई, बोले- जीत के रंग में रंगा पूरा भारत, Photos

ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025 : न्यूजीलैंड पर भारत की जीत, दिल्ली-NCR में खूब हुई आतिशबाजी; देखें PHOTOS