विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीजीआई बी-फार्मेसी परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, मकान से चार सौ उत्तर पुस्तिकाएं बरामद

By Ankit KumarEdited By:
Published: Sat, 29 Jul 2017 04:43 PM (IST)Updated: Sat, 29 Jul 2017 04:49 PM (IST)

बी फार्मेसी परीक्षा फर्जीवाड़े में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की मिलीभगत सामने आई है। पुलिस ने दो युवकों को ...और पढ़ें

पीजीआई बी-फार्मेसी परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, मकान से चार सौ उत्तर पुस्तिकाएं बरामद
पीजीआई बी-फार्मेसी परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, मकान से चार सौ उत्तर पुस्तिकाएं बरामद

जेएनएन, रोहतक। पीजीआई में बी फार्मेसी परीक्षा में जुड़े फर्जीवाड़े मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने सेक्टर एक स्थित मकान से ब्लैंक और हल की गई करीब तीन सौ उत्तर पुस्तिका बरामद की है। पुस्तिका बरामद होने के बाद यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक बी फार्मेसी परीक्षा में फर्जीवाड़े में कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक की मिलीभगत सामने आई है। पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुलासे करते हुए बताया कि परीक्षा पास करवाने के लिए साठ हजार से एक लाख रुपये लिये जाते थे। जबकि 25-25 हजार रुपयो में पीजीआई से उत्तर
पुस्तिका चोरी कराई गई थी।

यह भी पढ़ें: भाजपाई अंग्रेजों के समर्थक, अपना रहे लूट व फूट की नीतिः हुड्डा

वहीं पुलिस को सेक्टर 1 स्थित एक मकान में पंडित भगवत दयाल शर्मा हेल्थ यूनिवर्सिटी की बी फार्मेसी की चार सौ उत्तर पुस्तिका मिली। इनमें कुछ उत्तर पुस्तिकाएं हल की गई हैं, जबकि कुछ ब्लैंक हैं। इस खुलासे से हेल्थ यूनिवर्सिटी में हड़कंप मच गया है। बता दें कि करीब डेढ माह पहले पीजीआई में बी फार्मेसी की परीक्षा हुई थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है और आगे की जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें: पति ने दोस्तों से कराया गैंगरेप, फिर निर्वस्त्र कर हाईवे पर फेंक हुए फरार