विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Published: Mon, 12 Oct 2026 10:55 AM (IST)

रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

रेवाड़ी: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत पर हंगामा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

रेवाड़ी: डिलीवरी के दौरान महिला की मौत पर हंगामा ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. रेवाड़ी के निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत।

  2. परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया।

  3. अस्पताल ने अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। सर्कुलर रोड स्थित शहर के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद उसके स्वजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाने का प्रयास किया।

स्वजन का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान डॉक्टर की लापरवाही के कारण महिला की जान गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया।

वहीं, निजी अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि महिला की मौत अधिक रक्तस्राव होने के कारण हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद थी और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कराने का प्रयास कर रही थी। मामले में परिजनों के आरोपों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि होना बाकी है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी पुलिस का नशा मुक्ति अभियान: ग्रामीणों को किया जागरूक, पीड़ितों का इलाज जारी