विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में 15 डिग्री तक लुढ़का पारा, नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होगी असली सर्दी

Published: Thu, 22 Oct 2026 11:46 AM (GMT+05:30)

रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड बढ़ने की ...और पढ़ें

रेवाड़ी में पारा गिरा

रेवाड़ी में पारा गिरा

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, सुबह-शाम ठंडक।

  2. नवंबर के पहले सप्ताह में बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर के बाद धूप कम।

  3. गेहूं-सरसों जैसी रबी फसलों की बुआई के लिए मौसम अनुकूल।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिले में मौसम में बदलाव का असर अब धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है। न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ बुधवार को 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिन के समय अभी तेज धूप खिल रही है, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड पड़ने की संभावना है। वहीं, 27 अक्टूबर के बाद दिन के समय धूप का असर भी कम होने के आसार हैं।

18 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, कुछ दिनों से दिन का तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान में रोजाना गिरावट हो रही है। 18 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 18.4, 19 अक्टूबर को 16, 20 अक्टूबर को 16.5 डिग्री और 21 अक्टूबर को 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिन और रात के तापमान में अंतर होने के कारण लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह घरों से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी महसूस होती है। ऐसे में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के बीच लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

गेहूं और सरसों की बुुआई के लिए अनुकूल मौसम

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान मौसम रबी की फसलों, विशेषकर गेहूं और सरसों की बुआई के लिए अनुकूल है। तापमान में गिरावट और मिट्टी में मौजूद नमी फसलों की बुआई के लिहाज से उपयोगी साबित हो सकती है। किसानों को खेतों में मिट्टी की नमी का ध्यान रखते हुए समय पर जुताई और बुआई का कार्य पूरा करना चाहिए।

इससे फसलों के अच्छे अंकुरण और शुरुआती विकास में मदद मिल सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम और खेतों की परिस्थितियों के अनुसार कृषि कार्य करने की सलाह दी है।

बदलते मौसम में स्वास्थ्य का रखें ध्यान

चिकित्सकों के अनुसार दिन में तेज धूप और रात के समय हल्की ठंड के कारण लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को मौसम में बदलाव के दौरान अधिक सतर्क रहना चाहिए। सुबह और शाम के समय हल्के गर्म कपड़े पहनने के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।

गुनगुना पानी पीने और ठंड से बचाव करने से मौसमी परेशानियों से बचने में मदद मिल सकती है। चिकित्सकों ने मौसम के अनुरूप दिनचर्या रखने और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के 10 जिलों में आज होगी बारिश, ठंडी हवाएं चलने की भी संभावना; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

यह भी पढ़ें- कल कैसा रहेगा मौसम? हरियाणा में बारिश होगी या निकलेगी धूप; मौसम विभाग ने दी जानकारी