विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कल कैसा रहेगा मौसम? हरियाणा में बारिश होगी या निकलेगी धूप; मौसम विभाग ने दी जानकारी

Published: Thu, 15 Oct 2026 06:30 PM (IST)

हरियाणा में गुरुवार को अचानक हुई बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है, जिससे तापमान में गिरावट ...और पढ़ें

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? (फोटो एआई जेनरेटेड है।)

हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? (फोटो एआई जेनरेटेड है।)

HighLights

  1. हरियाणा में अचानक बारिश से मौसम का मिजाज बदला

  2. कटी हुई धान और बाजरे की फसलें बारिश से भीगीं

  3. आगामी रबी सीजन की बिजाई के लिए खेत तैयार

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। हरियाणा में गुरुवार (15 अक्टूबर, 2026) को पूर्वानुमान के हिसाब से एक बार फिर मौसम ने अचानक करवट ली है। आसमान में घने बादल छाने और तेज ठंडी हवाओं के साथ हुई झमाझम बरसात ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है।

हालात यह हो गए कि दोपहर के वक्त ही आसमान में ऐसा घना अंधेरा छा गया कि मानों दिन में ही रात हो गई हो। इस बरसात ने जहां एक ओर तापमान में गिरावट लाकर ठंडक बढ़ा दी है, वहीं दूसरी ओर किसानों और मंडी में आढ़तियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में कटी पड़ी फसल से लेकर अनाज मंडियों में खुले में रखा धान और बाजरा भीगा है।

कल कैसा रहेगा मौसम?

प्रदेश में कल यानी शुक्रवार (16 अक्टूबर, 2026) को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार कल हरियाणा में कुछ-कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। हालांकि, बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, शनिवार (17 अक्टूबर, 2026) पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा।

खेतों में रुकी कटाई

इन दिनों हरियाणा में धान और बाजरे की कटाई का दौर जोरों पर है। कई किसानों ने अपनी फसल काटकर खेतों में ही सुखाने के लिए छोड़ी हुई है, तो कुछ जगहों पर थ्रेशिंग का काम चल रहा है। खेतों में कटी पड़ी बाजरे की फसल के भीग जाने से उसमें नमी बढ़ गई है, जिससे किसानों को अब फसल को सुखाने और सुरक्षित रखने में खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।

दूसरी ओर, जहां बरसात से मौजूदा फसल को नुकसान हुआ है, वहीं कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि इस बरसात के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आ जाएगी। इससे आगामी रबी सीजन के लिए सरसों और गेहूं की बिजाई हेतु खेत तैयार करने का काम तेजी पकड़ेगा।