हरियाणा के 10 जिलों में आज होगी बारिश, ठंडी हवाएं चलने की भी संभावना; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
हरियाणा में मौसम बदलने से 20 जिलों में वर्षा हुई है और आज 10 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी ...और पढ़ें

हरियाणा के 10 जिलों में आज बारिश होगी।
HighLights
हरियाणा के 20 जिलों में हुई वर्षा
आज 10 जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट
वर्षा से फसलों को नुकसान, तापमान में गिरावट
जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में एक बार मौसम फिर से बदला है। वीरवार तड़के से मौसम में बदलाव के साथ ही हरियाणा के 20 जिलों में वर्षा हुई। अब शुक्रवार को भी प्रदेश के 10 जिलों में वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
वर्षा के कारण मंडी में रखी फसल खराब हो गई तो खेतों में मौजूद धान की फसल बिछ गई। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव से किसान की मेहनत पर असर पड़ सकता है। वहीं तापमान में गिरवट हुई है।
मौसम विभाग की चेतावनी जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग से पहले ही वर्षा का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया था। उसके चलते वीरवार तड़के ही मौसम बदल गया। कई जिलों में अंधरे छा गए। तेज वर्षा के कारण गलियों और खेतों में पानी भर गया।
तेज हवाएं चलने के कारण 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण फसलें बिछ गई। खेतों में फसल बिछने के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। वहीं, तेज वर्षा के कारण पांच डिग्री तापमान में कमी आई है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव से फिर से तापमान नीचे गिर सकता है।
यलो अलर्ट : यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल।
