विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी: रेलवे लाइन के पास मुख्य पानी की पाइपलाइन टूटी, अगले 3 दिन तक बाधित रहेगी पेयजल आपूर्ति

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:23 AM (IST)

रेवाड़ी में लिसाना वाटर वर्क्स की मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे शहर के वार्ड 24 से 32 ...और पढ़ें

रेवाड़ी में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

रेवाड़ी में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। लिसाना वाटर वर्क्स की 600 एमएम की मुख्य पेयजल लाइन रेवाड़ी-हिसार रेलवे लाइन के निकट एचएसवीपी बाईपास पर क्षतिग्रस्त हो गई।

इसके कारण शहर के वार्ड 24 से 32 तक व तीन गांव गोकलगढ़, चांदावास व कालूवास में आगामी दो से तीन दिनों तक पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

जनस्वास्थ्य विभाग ने क्या कहा?

जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि विभाग के कर्मचारी क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करने में लगे हुए है, ताकि जलापूर्ति व्यवस्था को सामान्य किया जा सके। उन्होंने बताया कि विभाग को दो से तीन दिन का समय लगने की संभावना है।

पेयजल आपूर्ति बाधित

पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के कारण संबंधित वार्डों और गांवों के निवासियों को अगले दो-तीन दिन पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध करने की सलाह दी गई है। लाइन की मरम्मत पूरी होने के बाद जलापूर्ति बहाल की जाएगी।

यह भी पढ़ें- रांची में दूर होगी पानी की किल्लत, पेयजल विभाग ने बनाया प्लान; ₹1.51 करोड़ की लागत से सुधरेगी पेयजल आपूर्ति

यह भी पढ़ें- बिना बिजली के चलेंगे नलकूप, टंकियों पर लगेंगे सोलर पैनल; पॉवर कट पर भी संगम नगरी में अनवरत होगी पेयजल आपूर्ति