विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिना बिजली के चलेंगे नलकूप, टंकियों पर लगेंगे सोलर पैनल; पॉवर कट पर भी संगम नगरी में अनवरत होगी पेयजल आपूर्ति

By Birendra Dwivedi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Thu, 03 Sep 2026 02:24 PM (IST)

प्रयागराज में बिजली कटौती के बावजूद पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नलकूपों को सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। ...और पढ़ें

प्रयागराज में सोलर ऊर्जा से नलकूप संचालन को पानी की टंकियों पर पैनल लगेंगे। जागरण आर्काइव

प्रयागराज में सोलर ऊर्जा से नलकूप संचालन को पानी की टंकियों पर पैनल लगेंगे। जागरण आर्काइव

HighLights

  1. सोलर पैनल लगाने के लिए खर्च होंगे करीब आठ करोड़ रुपये

  2. प्रयागराज में जलकल विभाग सौर ऊर्जा से नलकूप संचालित करेगा

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने के बावजूद पेयजल व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी। नलकूपों का संचालन निरंतर जारी रहेगी। इसके लिए नलकूप सौर ऊर्जा से संचालित किए जाएंगे। जलकल विभाग पानी की टंकियों पर जल्द सोलर पैनल लगवाएगा।

लो-प्रेशर की भी समाप्त होगी समस्या

शहर में बड़ी संख्या में नलकूपों के माध्यम से पानी की टंकियां भरी जाती हैं। नलकूपों के संचालन के लिए बिजली की जरूरत होती है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर नलकूप बंद हो जाते हैं और इसका सीधा असर संबंधित क्षेत्र की जलापूर्ति पर पड़ता है। कई बार बिजली कटौती लंबे समय तक होने पर टंकियां पूरी तरह नहीं भर पातीं, जिससे घरों लो प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है।

अधिक समस्या वाले इलाकों को प्राथमिकता 

इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए नगर निगम पानी की टंकियों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की योजना तैयार कर रहा है। पहले चरण में उन पानी की टंकियों को प्राथमिकता दी जा सकती है, जहां बिजली कटौती के कारण नलकूपों के संचालन में सबसे अधिक समस्या आती है। सोलर पैनल से बनने वाली बिजली को नलकूपों के संचालन में उपयोग किया जाएगा। पानी की टंकियों पर सोलर पैनल लगाने के लिए जलकल विभाग की ओर से आठ करोड़ रुपये से अधिक की प्रस्ताव तैयार किया गया है।

सौर ऊर्जा से संचालित होंगे नलकूप 

शहर के 80 वार्डों में छोटे-बड़े 674 नलकूप हैं। अभी बिजली की आपूर्ति बाधित होने पर पानी की सप्लाई रुक जाती है। इसे देखते हुए नलकूपों का संचालन सौर ऊर्जा से कराने का निर्णय लिया गया है। सौर ऊर्जा का प्रयोग करने से पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम हो जाएगी। इससे निगम को आर्थिक लाभ होगा।

कुछ माह में प्रक्रिया शुरू होगी : जलकल महाप्रबंधक 

जलकल के महाप्रबंधक संजीव कुमार के अनुसार बेहतर जलापूर्ति के लिए पानी टंकियों पर सोलर पैनल लगाने की योजना बनी है। कुछ महीनों में पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- RRB एनटीपीसी टाइपिंग टेस्ट: 15 सितंबर तक भाषा चुनना अनिवार्य, चूक गए तो अभ्यर्थियों को अंग्रेजी में देनी होगी परीक्षा

यह भी पढ़ें- रेलवे में SC-ST कर्मचारियों के प्रमोशन नियमों में बड़ा बदलाव, खाली सीटों को भरने के लिए कौन-सी नई नीति लागू की गई?