विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी की सड़कों पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब, सीएम का काफिला भी अंधेरे से गुजरा

Published: Mon, 30 Nov 2026 03:57 AM (GMT+05:30)

रेवाड़ी में नगर परिषद हर साल 15 लाख रुपये स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव पर खर्च करती है, फिर भी शहर की अधिकांश सड़कें अंधेरे में डूबी रहती हैं।   

रेवाड़ी की सड़कों पर अंधेरा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

रेवाड़ी की सड़कों पर अंधेरा ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. रेवाड़ी में 15 लाख खर्च पर भी सड़कें अंधेरी।

  2. वाहन चालक, राहगीर परेशान, हादसों का खतरा बढ़ा।

  3. पांच साल पुरानी सुल्तान लाइटें भी कई जगह बंद।

मुकेश कुमार, रेवाड़ी। शहर की सड़कों को रोशन करने के लिए नगर परिषद हर साल करीब 15 लाख रुपये खर्च कर रही है। बावजूद इसके शहर की अधिकांश सड़कें रात होते ही अंधेरे में डूब जाती हैं।

करीब पांच साल पहले लाखों रुपये खर्च कर शहर की प्रमुख सड़कों पर लगवाई गई सुल्तान लाइटें भी अब कई जगह बंद पड़ी हैं। इसके चलते वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही शाम जल्दी ढलने लगी है।

अंधरे से बढ़ रहा हादसों का खतरा

ऐसे में सड़कों पर अंधेरा हादसों के खतरे को और बढ़ा रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को अंधेरे में सड़क पर चलना मुश्किल होता है। वहीं अंधेरी सड़कों पर आपराधिक घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

दिल्ली रोड की बात करें तो धारूहेड़ा चुंगी से अभय सिंह चौक तक ही स्ट्रीट लाइटें जलती दिखाई देती हैं। इसके आगे पुलिस लाइन तक अधिकांश लाइटें बंद पड़ी हैं। रात के समय इस पूरे मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है।

वाहन चालक को भी हो रही परेशानी..

इसी तरह शहर के प्रमुख सरकुलर रोड पर भी बीच-बीच में काफी लाइटें बंद हैं। कई स्थानों पर रोशनी नहीं होने से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। शहर के पाश इलाके गढ़ी बोलनी रोड की स्थिति भी इससे अलग नहीं है। यहां लंबे समय से सभी स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं।

कुछ एरिया नगरन परिषद तो कुछ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधीन आता हैं। लेकिन, इन्हें चालू कराने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।

करीब चार माह पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला भी इसी इलाके से अंधेरे के बीच गुजरा था। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हो सका।

रखरखाव पर खर्च के बावजूद व्यवस्था बदहाल

जिम्मेदारों की ओर से स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और मरम्मत पर हर साल करीब 15 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद शहरवासियों को पर्याप्त रोशनी नहीं मिल रही।

पांच साल पहले लगाई गई लाइटों का उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों को रोशन करना था, लेकिन वर्तमान स्थिति में यह व्यवस्था अपनी उपयोगिता खोती नजर आ रही है।

सवाल यह है कि जब हर साल लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं, तो फिर बंद पड़ी लाइटों को ठीक क्यों नहीं कराया जा रहा।


गढ़ी बोलनी रोड पर लगी स्ट्रीट लाइटें एचएसवीपी के अधीन हैं। हमारे एरिया में अगर कहीं कोई स्ट्रीट लाइटें खराब हैं तो उसे जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।-अभय सिंह यादव, डिप्टी डीएमसी, रेवाड़ी

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में 20 साल से अधर में लटके विकास कार्य, फूटा लोगों का गुस्सा, दी धरने की चेतावनी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।