विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पर नहीं होगी पावर कट की दिक्कत, रेवाड़ी के दो बड़े पावर हाउस में मेंटेनेंस वर्क

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:09 PM (IST)

दीवाली के त्योहार से पहले रेवाड़ी में बिजली निगम दो बड़े पावर हाउसों में मरम्मत कार्य करेगा। यह कार्य त्योहार ...और पढ़ें

दीवाली से पहले पावर हाउस में मरम्मत कार्य {AI-generated image (Inset: File Photo)}

दीवाली से पहले पावर हाउस में मरम्मत कार्य {AI-generated image (Inset: File Photo)}

HighLights

  1. दीवाली से पहले रेवाड़ी में बिजली निगम कर रहा तैयारी।

  2. आज दो बड़े पावर हाउसों में मरम्मत कार्य होगा।

  3. त्योहार पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का लक्ष्य।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दीवाली के त्योहार से पहले बिजली निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। त्योहार पर बढ़ने वाले लोड को देखते हुए शनिवार को जिले के दो बड़े पावर हाउस में मरम्मत कार्य किया जाएगा।

हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम व दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से दीवाली से पूर्व यह वार्षिक मरम्मत की जा रही है। दीवाली के त्योहार पर घरों, दुकानों और बाजारों में लड़ियां, फैंसी लाइटें आदि जलने से लोड काफी बढ़ जाता है।

अचानक लोड बढ़ने से कई बार ट्रांसफार्मर फुंकने और फाल्ट की घटनाएं होती हैं, जिससे त्योहार के दौरान लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसको ध्यान में रखते हुए निगम ने पहले से ही पावर हाउस, ट्रांसफार्मर और लाइनों की मरम्मत शुरू कर दी है ताकि त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

सुबह 9 से 1 बजे तक होगी मरम्मत

शनिवार को हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की तरफ से झज्जर रोड स्थित 220 केवी पावर हाउस में मरम्मत कार्य किया जाएगा। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक 220 केवी पावर हाउस में मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान 132/11 केवी, 10/16 एमवीए ट्रांसफार्मर टी-3 का प्री-दीवाली मेंटेनेंस किया जाएगा।

इस दौरान टी-3 ट्रांसफार्मर का लोड 16/20 एमवीए, 11 केवी ट्रांसफार्मर टी-6 पर शिफ्ट किया जाएगा।इस शटडाउन के दौरान 11 केवी अग्रवाल फीडर, रेलवे फीडर और सिटी-1 फीडर की आपूर्ति प्रभावित रहेगी, जबकि जाट फीडर का लोड घासेड़ा फीडर पर, सिविल अस्पताल व वाटर वर्क्स फीडर का लोड सिटी-2 फीडर पर, वाटर वर्क्स लिसाना फीडर का लोड घासेड़ा फीडर पर और सिटी-3 फीडर का लोड बीबी आश्रम फीडर पर शिफ्ट किया जाएगा।

33केवी पावर हाउस के यह फीडर रहेंगे प्रभावित

शनिवार को 33 केवी माडल टाउन पावर हाउस में बिजली वितरण निगम की तरफ से मरम्मत कार्य किया जाएगा। पावर हाउस की एएसएसए ममता ने बताया कि पावर हाउसमें सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी, जिससे करीब 12 फीडर प्रभावित रहेंगे।

जिसमें सिटी-4, ब्रास मार्केट, आइओसी कालोनी, माडल टाउन, सेक्टर-3, कंटेनर डिपो, रिलायंस, बावल रोड, पुष्पांजलि, राजीव नगर, अनाज मंडी व ढालियावास शामिल है।

'शनिवार को 220केवी पावर हाउस में मरम्मत कार्य किया जाएगा,जिसके चलते कुछ फीडरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। हालांकि इन फीडरों का लोड दूसरी जगह से शिफ्ट किया गया है।'

- कविंद्र यादव, एसडीओ हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम

यह भी पढ़ें- हरियाणा में ₹738 करोड़ से मजबूत होगा डिजिटल सुरक्षा कवच, साइबर हमलों पर 24 घंटे रहेगी नजर

यह भी पढ़ें- हरियाणा में 4000 करोड़ का स्वीडिश निवेश, CM सैनी के विदेशी दौरे से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के बड़े अवसर