विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1687 चालान, लेन बदलने वालों पर सख्त कार्रवाई

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:20 PM (IST)

रेवाड़ी पुलिस ने 12 से 18 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1687 वाहन चालकों के चालान किए।

रेवाड़ी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1687 चालान ( एआई जेनरेटेड इमेज )

रेवाड़ी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 1687 चालान ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. रेवाड़ी पुलिस ने 1687 वाहन चालकों के चालान किए।

  2. लेन बदलने के नियमों का उल्लंघन करने पर 1662 चालान।

  3. शराब पीकर गाड़ी चलाने और तेज हॉर्न पर भी कार्रवाई।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर शिकंजा कसा है।

12 से 18 अक्टूबर तक चले अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 1687 वाहन चालकों के चालान किए।

वाहन चालकों के खिलाफ हुई कार्रवाई

इनमें सबसे अधिक 1662 चालान लेन बदलने से संबंधित नियमों की अवहेलना करने वालों के किए गए। वहीं, शराब पीकर वाहन चलाने वाले छह और तेज डीजे, प्रेशर हार्न बजाने तथा बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले 19 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले छह चालकों के चालान किए गए। तेज डीजे और प्रेशर हॉर्न बजाने के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे जैसी आवाज निकालकर सड़क पर हुड़दंग करने वाले 19 वाहन चालकों के चालान किए गए।

नशे में वाहन न चलाए 

उनके मुताबिक, अभियान के दौरान सबसे ज्यादा कार्रवाई लेन बदलने से संबंधित नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने ऐसे 1662 वाहन चालकों के चालान किए। एसपी ने वाहन चालकों से अपील की कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं, वाहनों में ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करने से बचें तथा तेज डीजे, प्रेशर हार्न और बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकालने से परहेज करें।

यह भी पढ़ें- 927 वाहन जब्त और 3877 काटे चालान, रेवाड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा