विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में 116.48 करोड़ के सेस चोरी का भंडाफोड़, बिना रजिस्ट्रेशन बन रहा था पान मसाला; एक गिरफ्तार

Published: Fri, 20 Nov 2026 05:38 PM (IST)

रेवाड़ी में पान मसाला निर्माण इकाई में 116.48 करोड़ रुपये के हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी (एचएसएनएस) सेस की चोरी का मामला सामने आया है। 

रेवाड़ी में सेस चोरी में एक एक गिरफ्तार। फोटो: सांकेतिक

रेवाड़ी में सेस चोरी में एक एक गिरफ्तार। फोटो: सांकेतिक

HighLights

  1. रेवाड़ी में 116.48 करोड़ रुपये के सेस चोरी का मामला।

  2. सीजीएसटी फरीदाबाद टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

  3. बिना पंजीकरण और मशीन जानकारी छिपाकर पान मसाला उत्पादन।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में पान मसाला निर्माण करने वाली एक इकाई में 116.48 करोड़ रुपये के हेल्थ सिक्योरिटी से नेशनल सिक्योरिटी (एचएसएनएस) सेस की चोरी का मामला सामने आया है।

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) फरीदाबाद कमिश्नरेट की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फर्म की ओर से बिना सेस चुकाए पान मसाले का उत्पादन किया जा रहा था।

गिरफ्तार व्यक्ति चार पाउच पैकिंग मशीनों का मालिक बताया गया है।

116.48 करोड़ रुपये के सेस की चोरी का आरोप

दरअसल, सीजीएसटी फरीदाबाद कमिश्नरेट की टीम ने 16 नवंबर को रेवाड़ी के रामगढ़ रोड स्थित फर्म के परिसर में तलाशी ली थी।

जांच के दौरान सामने आया कि फर्म ने एचएसएनएस सेस एक्ट-2025 के तहत न तो अपना पंजीकरण कराया था और न ही उत्पादन में इस्तेमाल की जा रही पैकिंग मशीनों की जानकारी विभाग को दी थी।

जांच में यह भी सामने आया कि फर्म की ओर से चार पाउच पैकिंग मशीनों के माध्यम से पान मसाले का उत्पादन किया जा रहा था। इन मशीनों की जानकारी छिपाना एचएसएनएस सेस एक्ट के प्रावधानों के तहत अपराध है।

इस मामले में कुल 116.48 करोड़ रुपये का सेस बकाया अथवा चोरी किया गया है।

मशीनों की उत्पादन क्षमता के आधार पर लगता है सेस

बता दें कि एक फरवरी 2026 से लागू एचएसएनएस सेस पान मसाला निर्माताओं पर उनकी मशीनों की उत्पादन क्षमता के आधार पर लगाया जाता है।

इस कानून के तहत निर्माताओं के लिए पंजीकरण कराने और उत्पादन में इस्तेमाल होने वाली मशीनों का विवरण देना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में विभाग ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में सरकारी जमीनों पर 150 से अधिक अवैध कब्जे, नगर परिषद और HSVP के जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी पर सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।