रेवाड़ी में एनएच-48 पर खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ा दूसरा ट्रक, केबिन में फंसे ड्राइवर की मौत
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर शनिवार सुबह एक खड़े ट्रक से दूसरे ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे ...और पढ़ें

घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़े ट्रक बता रहे दुर्घटना की भयावहता। जागरण
HighLights
रेवाड़ी NH-48 पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर।
खड़े ट्रक से टकराने पर चालक की मौके पर मौत।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाला।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर शनिवार सुबह जंगल बेबलर के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एल्यूमिनियम प्लेट से भरे ट्रक के परखचे उड़ गए और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी करीब 32 वर्षीय अर्जुन के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक वाहन की बॉडी में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक की बॉडी काटकर चालक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद शव को नागरिक अस्पताल भेज दिया गया।
