विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धारूहेड़ा-भिवाड़ी के बीच सफर हुआ आसान, 3 साल से बंद अलवर बाईपास दोनों तरफ से खुला; जाम से मिलेगी राहत

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:46 PM (IST)

सोहना-पलवल हाईवे पर अलवर बाईपास का दूसरा मार्ग भी यातायात के लिए खुल गया है, जिससे धारूहेड़ा और भिवाड़ी के बीच आवाजाही सुगम हो गई है।

रोड का दूसरा हिस्सा भी खोल दिया गया है। फोटो: सांकेतिक

रोड का दूसरा हिस्सा भी खोल दिया गया है। फोटो: सांकेतिक

जागरण संवाददाता, धारूहेड़ा। सोहना-पलवल हाईवे पर अलवर बाईपास पर लंबे समय से बंद पड़ा आवागमन अब शुरू हो गया है। वाहन चालकों को राहत देने के लिए अब दूसरी तरफ की सड़क को फिलहाल खोल दिया गया है।

इससे धारूहेड़ा और भिवाड़ी के बीच दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। दीपावली से पहले धारूहेड़ा से भिवाड़ी की तरफ जाने वाली सड़क को यातायात के लिए खोला गया था।

अब भिवाड़ी से धारूहेड़ा की तरफ आने वाली सड़क पर बने अवरोधों को हटाकर रास्ते को समतल किया गया।

दोनों तरफ से शुरू हुआ वाहनों का आवागमन

बता दें सोहना-पलवल हाईवे पर अलवर बाईपास पर जलभराव के चलते करीब तीन साल से आवागमन ठप था। अब शाम के समय होने वाले ट्रैफिक दबाव और जाम को कम करने के लिए अलवर बाईपास पर बने रैंप की दूसरी ओर का मार्ग भी खोल दिया गया है।

इससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने से राहत मिली है। फिलहाल यातायात व्यवस्था सुचारु तो हो गई है।

लेकिन बाईपास पर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है। फिलहाल मिट्टी की दीवार बनाकर पानी को रोका गया है। लेकिन यह समाधान स्थायी नहीं है। लोगों व दुकानदारों ने स्थायी समाधान की मांग की है।

जलभराव का स्थायी समाधान नहीं

दीपावली से पहले एक तरफ के मार्ग को चालू किया था। अब दूसरी तरफ के मार्ग से भी आवागमन शुरू करवा दिया गया है। मार्ग के शुरू होने से जाम से राहत मिलेगी।

- अजय जांगड़ा, चेयरमैन नगरपालिका धारूहेड़ा

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर गिरी गाज, 1,066 वाहन चालकों का कटा चालान


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।