विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेवाड़ी में टेंट का 21 लाख न देने पर मंत्री रणबीर गंगवा ने दिया बड़ा आदेश, वर्तमान और तत्कालीन एमई-जेई पर गिरेगी गाज

Published: Mon, 28 Sep 2026 05:57 PM (IST)

मंत्री रणबीर गंगवा ने रेवाड़ी में छह साल पुराने 21 लाख रुपये के टेंट भुगतान मामले में सख्त कार्रवाई के ...और पढ़ें

जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की सोमवार को आयोजित बैठक में करीब छह वर्ष पुराने टेंट भुगतान मामले में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की सोमवार को आयोजित बैठक में करीब छह वर्ष पुराने टेंट भुगतान मामले में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

HighLights

  1. मंत्री गंगवा ने 21 लाख टेंट भुगतान मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।

  2. नगर परिषद के वर्तमान-तत्कालीन एमई-जेई को चार्जशीट करने का आदेश।

  3. कुल 16 में से 12 परिवादों का मौके पर ही समाधान हुआ।

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की सोमवार को आयोजित बैठक में करीब छह वर्ष पुराने टेंट भुगतान मामले में लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर परिषद में अलग-अलग अवसरों पर लगाए गए टेंट के करीब 21 लाख रुपये का भुगतान नहीं किए जाने के मामले में मंत्री ने नियम सात के तहत नगर परिषद के वर्तमान एवं तत्कालीन एमई और जेई को चार्जशीट करने के निर्देश दिए।

एचएसवीपी अधिकारियों को फटकारा

बैठक में कुल 16 परिवाद रखे गए, जिनमें से 12 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि चार मामलों को आगामी बैठक तक लंबित रखा गया। सेक्टर चार से जुड़े एक मामले में एडीसी राहुल मोदी की जांच के बाद चेकर-मेकर सहित जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय जांच के लिए लिखा गया है।

जिम्मेदार अधिकारियों पर करें कार्रवाई

वहीं, सेक्टर-19 निवासी मंजीत कुमार के वर्ष 2011 से लंबित मामले में मंत्री ने एचएसवीपी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादी को उसकी इच्छानुसार प्लाट नंबर 172 आवंटित किया जाए। मामले के लंबे समय से लंबित रहने पर मंत्री ने एचएसवीपी अधिकारियों को फटकार भी लगाई।

मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।

जांच कमेटी का गठन किया...

महेंद्रगढ़ जिले के कलवाड़ी के रहने वाले अमर सिंह के 27 लाख रुपये के मामले में सुनवाई करते हुए मंत्री ने सीएम विंडो के एलिमेंट पर्सन एवं थाना प्रभारी की कमेटी का गठन किया है, जिसमें मामले की सच्चाई का पता लगाने एवं दोषी के विरुद्ध के कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। इसी तरह नंगली गोधा गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर भी जांच कमेटी का गठन करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी देह व्यापार रैकेट: होटल मालिक और महिला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- नारनौल में रेवाड़ी रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, कच्ची सड़क और निशानदेही ध्वस्त