विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नारनौल में रेवाड़ी रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, कच्ची सड़क और निशानदेही ध्वस्त

Published: Mon, 28 Sep 2026 04:49 PM (IST)

नारनौल के रेवाड़ी रोड पर जिला नगर योजनाकार विभाग ने एक अवैध कॉलोनी और मार्केट में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। ...और पढ़ें

नारनौल के रेवाड़ी रोड पर अवैध कॉलोनी और मार्केट पर चला पीला पंजा।

नारनौल के रेवाड़ी रोड पर अवैध कॉलोनी और मार्केट पर चला पीला पंजा।

HighLights

  1. नारनौल के रेवाड़ी रोड पर अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई।

  2. डेढ़ एकड़ भूमि पर विकसित अवैध निर्माण, कच्ची सड़क ध्वस्त।

  3. विभाग ने लोगों से अवैध प्लाट न खरीदने की अपील की।

जागरण संवाददाता, नारनौल। जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने सोमवार को नारनौल के रेवाड़ी रोड स्थित बस स्टैंड के सामने विकसित की जा रही अवैध कालोनी और मार्केट में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। करीब डेढ़ एकड़ भूमि में विकसित की जा रही इस अवैध कालोनी में कच्चा सड़क नेटवर्क और निशानदेही के लिए बनाए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया।

जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह के नेतृत्व में विभागीय कर्मचारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया। विभाग की टीम ने मौके पर अवैध रूप से विकसित किए जा रहे क्षेत्र में किए गए निर्माण को हटाया।

नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई

जिला नगर योजनाकार ने लोगों से अपील की कि नियंत्रित क्षेत्र अथवा शहरी क्षेत्र में विभागीय अनुमति के बिना किसी प्रकार का निर्माण न करें। कृषि भूमि को आवासीय या वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करने से पहले नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग, हरियाणा से नियमानुसार अनुमति लेना जरूरी है। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने लोगों को अवैध कालोनियों में प्लाट नहीं खरीदने की सलाह दी। प्लाट खरीदने से पहले कालोनी की वैधता और निर्माण की अनुमति के संबंध में जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जानकारी ली जा सकती है। विभाग ने स्पष्ट किया कि जिले में अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों और अवैध निर्माण के विरुद्ध भी कार्रवाई आगे जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- नारनौल के लोगों की बल्ले-बल्ले, लाखों रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण; लोगों को मिलेगी राहत